होम / सोशल मीडिया / पारदर्शिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: राजदीप सरदेसाई
पारदर्शिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: राजदीप सरदेसाई
हरियाणा की मतदाता सूची में जो 25,41,144 फर्जी मतदाता है, उनमें से 5.21 लाख डुप्लीकेट मतदाता, 93 हजार मतदाता गलत पते वाले और 19.26 लाख वोट एक ही नाम से कई जगहों पर दर्ज बल्क वोटर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। हरियाणा की मतदाता सूची का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इनमें करीब 25 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए थे। यह सारी गड़बड़ियां भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से की थी। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी राय व्यक्त की हैं।
उन्होंने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोप पर किसी की भी राय हो, लेकिन यह वाकई अजीब बात है कि आज के डिजिटल युग में भी मशीन से पढ़े जा सकने वाले मतदाता सूची (electoral rolls) सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराई जाती। क्या यही सबसे आसान तरीका नहीं है यह जानने का कि कहीं मतदाता सूची में फर्जी या दोहरे नाम तो नहीं हैं?
चुनाव आयोग को प्रक्रिया में लोगों का पूरा भरोसा कायम रखने के लिए अधिक पारदर्शी होना चाहिए, कम नहीं। सोचिए ,पारदर्शिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। आपको बता दें, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा की मतदाता सूची में जो 25,41,144 फर्जी मतदाता है, उनमें से 5.21 लाख डुप्लीकेट मतदाता, 93 हजार मतदाता गलत पते वाले और 19.26 लाख वोट एक ही नाम से कई जगहों पर दर्ज बल्क वोटर है।
My take: Whatever your view on @RahulGandhi ‘vote chori’ allegation, isn’t it bizarre that in this digital age machine readable electoral rolls are not made available? Isn’t that the easiest way to find out if there are fake or duplicate voters? ECI should surely be more…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 5, 2025
टैग्स