होम / सोशल मीडिया / प्रो.संजय द्विवेदी की किताब '11 महानायक' पुस्तक मेले में लोकार्पित

प्रो.संजय द्विवेदी की किताब '11 महानायक' पुस्तक मेले में लोकार्पित

इस समय संस्मय प्रकाशन का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। संस्मय प्रकाशन साहित्य जगत की सेवा के साथ-साथ हिंदी भाषा को आम जनमानस से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 53वें विश्व पुस्तक मेले में इस वर्ष भी भारी संख्या में पाठक और साहित्य प्रेमी पहुंच रहे हैं। हॉल दो में स्टॉल R-36 में संस्मय प्रकाशन पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक व माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी की पुस्तक '11 महानायक' का लोकार्पण केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल जोशी ने किया।

पुस्तक को संस्मय प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। संस्मय प्रकाशन की निदेशक भावना शर्मा ने बताया कि 'यह पुस्तक भारतीय ज्ञान परम्परा के उद्दात चरित्रों से आधुनिक भारत के नायकों तक की यात्रा को दर्शाती है। जो जनमानस के लिए प्रेरक है।' इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', लंदन की सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार दिव्या माथुर, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार राजेश कुमार एवं अन्य साहित्यप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस समय संस्मय प्रकाशन का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। संस्मय प्रकाशन साहित्य जगत की सेवा के साथ-साथ हिंदी भाषा को आम जनमानस से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था के प्रयासों से अब तक 35 लाख लोगों के हस्ताक्षर हिंदी में परिवर्तित किए जा चुके हैं। 53वें विश्व पुस्तक मेले में संस्मय प्रकाशन का यह आयोजन साहित्य और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

17 hours ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

जीरादेई में आयोजित समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान प्रदान किया गया।

1 day ago

अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago