होम / सोशल मीडिया / दीपक चौरसिया ने पाकिस्तान पर किया कटाक्ष, कहा- अब गधों की कमाई खा रहा यह देश

दीपक चौरसिया ने पाकिस्तान पर किया कटाक्ष, कहा- अब गधों की कमाई खा रहा यह देश

यह भी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान हर साल गधों को एक्सपोर्ट कर सालाना लाखों डॉलर की कमाई करता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पाकिस्तान में जानवरों की आबादी में बढ़ोतरी देखी गई है, जो इस देश की इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण (PES) ने खुलासा किया कि एक साल के दौरान देश में गधों की संख्या एक लाख बढ़ गई है।

ये गधे आमतौर ट्रांसपोर्ट, एग्रीकल्चर और दूसरे अन्य क्षेत्रों में इस्तेमाल में लाए जाते हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान हर साल गधों को एक्सपोर्ट कर सालाना लाखों डॉलर की कमाई करता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन से भारी मांग की वजह से पाकिस्तान में गधों की संख्या बढ़ी है।

इसी रिपोर्ट पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर पाकिस्तान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान में गधों की आबादी 57 लाख से 58 लाख हो गई है। बाकायदा पाकिस्तान सरकार के सर्वे में इसका जिक्र है। पाकिस्तान चीन को गधे बेचकर उसकी कमाई खाता है। वैसे भी पाकिस्तान के पास बेचने के लिए गधे ही बचे हैं।

चीन के मेडिसिन क्षेत्र के लिए गधों की मांग हमेशा बनी रहती है। देश में दवाइयों के लिए हर साल लाखों गधों को मारा जाता है। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर दीपक चौरसिया के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार मीडिया दीपक चौरसिया पाकिस्तान में गधे चीन में गधे चीन में गधों की मांग
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

10 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

10 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

10 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

52 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago