होम / सोशल मीडिया / हरियाणा का राजनीतिक घटनाक्रम नये जमाने की राजनीति: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

हरियाणा का राजनीतिक घटनाक्रम नये जमाने की राजनीति: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

एक टीवी डिबेट में बोलते हुए राज्य सभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह नए ज़माने की राजनीति है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया।

इसके बाद हुई बीजेपी के विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस मामले पर एक टीवी डिबेट में बोलते हुए राज्य सभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह नए ज़माने की राजनीति है।

उन्होंने कहा, हरियाणा में राजनीतिक घटनाक्रम का जहां तक सवाल है तो ये नये जमाने की राजनीति है। परम्परागत और घिसे पीटे ढंग से राजनीति करने वालों और नये तरीक़े से नयी दृष्टि से युवा भारत को प्रतिनिधित्व देने की राजनीति अलग है। दस साल पहले मात्र मार्च 2014 में हमारी हरियाणा की राजनीति में कोई स्थिति ही नहीं मानी जाती थी।

बड़े बड़े दिग्गज़ थे हमारी तो गिनती नहीं थी। आज स्थिति ये है कि मुख्य दल भी हम है और दस साल बाद भी कोई एंटीइंकम्बेसी नहीं है। गुजरात मैं श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही हमने भारत की राजनीति में एंटीइंकम्बेसी की अवधारणा को प्रोइंकम्बेसी की नयी अवधारणा में बदला है।

गुजरात हो एमपी जहाँ हम लगातार सत्ता में वापस आए या उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जहां चालीस पचास वर्षों से कोई भी दल सत्ता में वापसी नहीं कर पाता था। वहाँ भी हम सत्ता में वापस लौटे हैं। और वह भी सहज सामान्य स्तर के कार्यकर्ता को आगे बढ़ाकर CM जैसा बड़ा पद दिया है।

 

 


टैग्स मंत्रिमंडल हरियाणा करनाल नायब सिंह सैनी
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

12 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

15 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

15 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago