होम / सोशल मीडिया / यासीन मलिक की बेटी के जहरीले बयान पर दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

यासीन मलिक की बेटी के जहरीले बयान पर दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

आतंकी यासीन मलिक की 11 साल की बेटी ने जम्मू कश्मीर को लेकर जहर उगला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आतंकी यासीन मलिक की 11 साल की बेटी ने जम्मू कश्मीर को लेकर जहर उगला है। अपने अब्बा के नक्शेकदम पर चलते हुए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कोसा है। यासीन मलिक फिलहाल जेल में बंद है। रजिया सुल्तान ने दावा किया कि उसके अब्बा बीमार हैं और उसे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। 

उसने कहा कि अगर उसके अब्बा को कुछ भी नुकसान पहुंचता है तो वो इसका दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देगी। उसने कहा कि उसके अब्बा को फर्जी मामले में फंसाया गया है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।

उन्होंने लिखा, आज हजारों हिंदुओं का कातिल, खूंखार आतंकी यासीन मलिक  की 11 साल की बेटी रजिया सुल्तान जिस तरह से पीएम मोदी पर जहर उगल रही है, साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने उसके भीतर कितनी नफरत भर दी है। जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की बेटी रजिया सुल्तान ने कहा है कि अगर उसके पिता को कुछ हुआ, तो पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे।

रजिया का ये जहरीला बयान बताता है कि यासीन मलिक, जिसने कितने हिंदू परिवार के लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी, कितने लोगों का कत्ल कर दिया, उसकी बेटी अब अपने पिता के नक्शे-कदम पर चल निकली है। आपको बता दें पाकिस्तान यासीन मलिक की की बेटी को अब पोस्टर गर्ल बनाकर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा अभियान चलाने के लिए उतार दिया है।

यासीन मलिक की बीवी पाकिस्तानी है। भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर में यासीन की पत्नी और बेटी काफी एक्टिव रहती हैं। आज यासीन मलिक की बेटी आतंकी यासीन को मासूम और देशभक्त बता रही है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 

 


टैग्स "जम्मू कश्मीर" "पाकिस्तान" "यासीन मलिक"
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

13 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

16 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

16 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago