होम / सोशल मीडिया / पीएम मोदी ने जमकर की पंडित नेहरू की तारीफ, ब्रजेश सिंह ने कही 'मन की बात'
पीएम मोदी ने जमकर की पंडित नेहरू की तारीफ, ब्रजेश सिंह ने कही 'मन की बात'
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तारीफ में कहा कि इस सदन में पूर्व पीएम की 'स्ट्रोक ऑफ मिड नाईट की गूंज' सभी को प्रेरित करती रहेगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
संसद के विशेष सत्र की शुरुआत सोमवार 18 सितंबर, 2023 से कर दी गई है। विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इसके बाद पीएम ने सबसे पहले संसद के विशेष सत्र को भी संबोधित किया और संसद के पुराने दिनों और पूर्व नेताओं को याद किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तारीफ में कहा कि इस सदन में पूर्व पीएम की 'स्ट्रोक ऑफ मिड नाईट की गूंज' सभी को प्रेरित करती रहेगी।
पीएम ने कहा कि नेहरू जी ने बाबा साहब आंबेडकर को अपनी सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किया था। वह देश में बेस्ट प्रैक्टिसेज लाने पर जोर दिया करते थे। फैक्ट्री कानून में अंतरराष्ट्रीय सुझावों को शामिल करने का फायदा आज तक देश को मिल रहा है। पीएम ने कहा कि नेहरू जी की सरकार में ही बाबा आंबेडकर वॉटर पॉलिसी भी लाए थे।
इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने 'मन की बात' कही है। उन्होंने पोस्ट किया, विपक्ष को पीएम नरेंद्र मोदी के सदन में दिये गये आज के भाषण से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। नेहरू जी का नाम कई बार पीएम मोदी ने लिया, उनके साथ शास्त्री जी और इंदिरा गांधी को भी याद किया। जो सामाजिक न्याय की राजनीति करते रहे हैं, उनके आदर्श वीपी सिंह को भी याद किया। समावेशी भाषण।
आपको बता दें कि करीब साढ़े सात हजार से ज्यादा प्रतिनिधि इस पूरे समय में दोनों सदनों में योगदान दे चुके हैं। इस कालखंड में करीब 600 महिला सांसदों ने भी अपना योगदान दिया।
विपक्ष को पीएम @narendramodi के सदन में दिये गये आज के भाषण से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। नेहरू जी का नाम कई बार पीएम मोदी ने लिया, उनके साथ शास्त्री जी और इंदिरा गांधी को भी याद किया। जो सामाजिक न्याय की राजनीति करते रहे हैं, उनके आदर्श वीपी सिंह को भी याद किया! समावेशी भाषण!
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) September 18, 2023
टैग्स