होम / सोशल मीडिया / प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम कर रहे कड़ी तपस्या, सुशांत सिन्हा ने कही ये बड़ी बात
प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम कर रहे कड़ी तपस्या, सुशांत सिन्हा ने कही ये बड़ी बात
मोदी इस दौरान अनुष्ठान के कड़े नियमों का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत वह फर्श पर केवल एक कंबल बिछा कर उसके ऊपर सो रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कड़ी तपस्या से गुजर रहे हैं। ये एक ऐसा आध्यात्मिक प्रयास, जिसमें वह 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, भगवान राम से जुड़े भारत भर के अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने पिछले आठ दिनों से अन्न भी त्याग रखा है।
मोदी इस दौरान अनुष्ठान के कड़े नियमों का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत वह फर्श पर केवल एक कंबल बिछा कर उसके ऊपर सो रहे हैं और डाइट में सिर्फ एक नारियल पानी पी रहे हैं। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपने मन की बात कही।
उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी का भी गजब ही हिसाब है बॉस। राम मंदिर के कार्यक्रम में जाना है तो पिछले नौ दिन से अन्न का एक दाना नहीं खाया है। फल तक नहीं। दिन में सिर्फ दो टाइम नारियल पानी पी रहे। बस और कुछ नहीं। फिर भी उम्र के इस पड़ाव पर एनर्जी लेवल देख लीजिए । गजबे है।'
आपको बता दें कि 'यम नियम' में योग, ध्यान और अलग-अलग पहलुओं में अनुशासन समेत कई कठोर उपायों के बारे में बताया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी पहले से ही अपने दैनिक जीवन में इनमें से कई अनुशासनों का पालन करते हैं, जिनमें सूर्योदय से पहले शुभ समय में जागना, ध्यान करना और 'सात्विक' भोजन करना शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी का भी गजब ही हिसाब है बॉस। राम मंदिर के कार्यक्रम में जाना है तो पिछले नौ दिन से अन्न का एक दाना नहीं खाया है। फल तक नहीं। दिन में सिर्फ दो टाइम नारियल पानी पी रहे। बस.. और कुछ नहीं। फिर भी उम्र के इस पड़ाव पर एनर्जी लेवल देख लीजिए । गजबे है।
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) January 19, 2024
टैग्स पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा