होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तान के पत्रकार की ये खरी-खरी जरूर एक बार सुनिए
पाकिस्तान के पत्रकार की ये खरी-खरी जरूर एक बार सुनिए
कश्मीर की अनुच्छेद 370 से आजादी के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। कभी वो भारत से रिश्ते तोड़ने की बात करता है तो कभी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है
नीरज नैयर 6 years ago
कल्पना कीजिये कि आप किसी के सामने शेखी बघार रहे हैं, अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, अपने साहस और पराक्रम की कहानियां गढ़ रहे हैं और आपका कोई अपना ही आपकी असलियत बयां कर दे? पाकिस्तान भी फिलहाल ऐसी ही स्थिति से गुजर रहा है।
फर्क बस इतना है कि इस वाकये के बाद आप शायद मुंह नीचे कर, शर्मिंदगी का भाव लेकर वहां से चले जाएं, लेकिन पाकिस्तान अब भी बेशर्मों सा खड़ा है। वैसे इसे बेशर्मी के सटीक उदाहरण के तौर पर भी देखा जा सकता है। कश्मीर की अनुच्छेद 370 से आजादी के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। कभी वो भारत से रिश्ते तोड़ने की बात करता है तो कभी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है।
हालांकि, वह खुद भी जानता है कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। लेकिन फिर भी उसके नेता और मीडिया का एक वर्ग शेखी बघार रहा है। पाकिस्तान की नई-नवेली टीवी एंकर भी हमें डराने में लगी हैं। ये बात अलग है कि उनकी एंकरिंग देखकर डर से ज्यादा हंसी आती है और शायद अकेले में वह खुद भी हंसती होंगी।
इस शेखी बघार गैंग के बीच एक शख्स ऐसा भी है जो पाकिस्तान को उसी स्थिति में पहुंचा रहा है, जहां आप होते यदि आप कल्पना करते। उस शख्स का नाम है वरिष्ठ पत्रकार और पॉलिटिकल एनालिस्ट हसन निसार। वैसे, निसार पहले भी पाक को शर्मिंदगी वाली स्थिति में धकेल चुके हैं, लेकिन पाक तो बेशर्म ठहरा, बाज कहां आता है।
इन दिनों निसार का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘कश्मीर पर अड़ी’ पाकिस्तानी हुकूमत को आईना दिखा रहे हैं। गायक अदनान सामी ने इस विडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देखने और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है।
दरअसल, एक टीवी शो में पाकिस्तानी एंकर ने हसन निसार से पूछा था...तो क्या कश्मीर छोड़ दें? इसका निसार ने जो जवाब दिया, उसने शेखी बघार रहे पाक नेताओं को मुंह छिपाने पर मजबूर कर दिया, लेकिन केवल चंद सेकंड के लिए, क्योंकि पाकिस्तान तो बेशर्म ठहरा।
उन्होंने कहा, ‘बेहद दिलचस्प बात है। ईस्ट पाकिस्तान आपके पास था, कश्मीर तो लेना है। किस से लेना है, कैसे लेना है, बस हवा में तलवारें चला रहे हो और जो था हम उसे नहीं संभाल सके। बांग्लादेश भी आपसे बेहतर है, उनकी करेंसी डॉलर के मुकाबले रुपए से बेहतर है, आबादी उन्होंने कंट्रोल कर ली। आपसे जान छुड़ाकर वो आपसे ज्यादा बेहतर हैं, आप वो नहीं संभाल सके, किस मुंह से बात करते हो? कश्मीर लेना है, क्या करना है लेकर? आपसे कराची नहीं संभाला जा रहा, आपसे बलूचिस्तान नहीं संभल रहा, होश करें ये लोग। जो है उसे तो संभाल लो।’
इस दौरान एंकर साहिबा ने कश्मीर पर अपनी पाकिस्तानी इच्छा प्रकट करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। आप भी पूरा विडियो यहां देख सकते हैं:
Even though this man trolled me once (I couldn’t careless), but he has nailed it here! Watch..pic.twitter.com/jNcUuI5jrw
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) August 18, 2019
टैग्स पाकिस्तानी पत्रकार अनुच्छेद 370 हसन निसार