होम / सोशल मीडिया / पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत में, गौरव सावंत ने कही ये बात
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत में, गौरव सावंत ने कही ये बात
बिलावल भुट्टो जरदारी गुरुवार को कराची से गोवा पहुंचे और उन्हें ताज एग्जॉटिका फाइव स्टार होटल में ठहराया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारत आ गए हैं। बीते 12 सालों में यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान का कोई विदेश मंत्री भारत आया है।
एससीओ मीटिंग से इतर भारत और पाकिस्तान के नेताओं के बीच कोई बातचीत होगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वह गुरुवार को कराची से गोवा पहुंचे और उन्हें ताज एग्जॉटिका फाइव स्टार होटल में ठहराया गया है।
उनके भारत आगमन पर रक्षा विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार गौरव सावंत ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि बिलावल भुट्टो जरदारी का भारत आना विश्वास बहाली का उपाय नहीं है। पाक सरकार द्वारा प्रायोजित कट्टरपंथी इस्लामवादी आतंक के शिकार को उम्मीद करनी चाहिए कि हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कार्रवाई सबसे बुनियादी चीज साबित होगी। पाक को सबसे पहले आतंकी प्रशिक्षण शिविर ध्वस्त करना चाहिए।
आपको बता दें, पाकिस्तान से रवाना होने से पहले भुट्टो ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस यात्रा से उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा किआज मैं भारत के गोवा जा रहा हूं। यहां मैं पाकिस्तानी डेलिगेशन का नेतृत्व करूंगा, जो एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा भारत जाकर एससीओ में शामिल होना बताता है कि पाकिस्तान इस संगठन को कितना अहम मानता है।
वरिष्ठ पत्रकार गौरव सावंत के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Frankly @BBhuttoZardari coming to #India is not a confidence building measure. Action against #HafizSaeed #MasoodAzhar & #DawoodIbrahim would be the most basic #CBM India, a victim of Pak state sponsored radical Islamist terror should expect.
— GAURAV C SAWANT (@gauravcsawant) May 4, 2023
Pak shud dismantle *Terror Trg camps*
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया गौरव सावंत