होम / सोशल मीडिया / पीएम मोदी के भाषण से घबराया पाक सेना प्रमुख : आदित्य राज
पीएम मोदी के भाषण से घबराया पाक सेना प्रमुख : आदित्य राज
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे। सोमवार की रात करीब 9 बजे जम्मू कश्मीर के सांबा, पंजाब के जालंधर, पठानकोट और राजस्थान के बाड़मेर में ड्रोन नजर आए। सांबा और पाठनकोट में भारतीय एयर डिफेंस ने ड्रोन को मार गिराया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण से पाक सेना प्रमुख घबराया हुआ है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पाकिस्तान जनरल हेडक्वाटर बौखला गया है। पाकिस्तान के बदनाम सेना प्रमुख असीम मुनीर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में ड्रोन के माध्यम से संदेश भेज रहे हैं कि वह नागरिकों पर हमला करने वाले जिहादी सेना के कायर जनरल के रूप में भारत के खिलाफ प्रॉक्सी आतंकवाद जारी रखेंगे।
आपको बता दें, पीएम मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे।
Prime Minister @narendramodi’s speech has rattled Pakistan GHQ. The discredited Army Chief of Pakistan Asim Munir is sending a message through drones in J&K and Punjab that he will continue Proxy Terrorism against India as a coward General of a Jihadi Army who attack civilians.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 12, 2025
टैग्स