होम / सोशल मीडिया / 'Ozempic Injection' का बढ़ रहा क्रेज: राणा यशवंत ने किया सावधान

'Ozempic injection' का बढ़ रहा क्रेज: राणा यशवंत ने किया सावधान

Ozempic जैसी GLP-1 ड्रग्स से जितना वजन घटता है, उसका करीब 25 से 40 प्रतिशत हिस्सा फैट नहीं, बल्कि फैट-फ्री मास होता है। यानी मसल्स, हड्डियां और शरीर का ज़रूरी लीन टिश्यू भी कम हो रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

वजन कम कम करने वालों के बीच पिछले कुछ सालों से ओज़ेम्पिक (Ozempic) नाम की एक दवा चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस दवा को लेने से बिना कुछ किये एक महीने में एक किलो से ज्यादा वजन कम हो सकता है। इस दवा को एलन मस्क भी वजन कम करने के लिए ले रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने इस दवाई के बढ़ते प्रयोग को लेकर चिंता जाहिर की है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, मेरे कई जानने वाले आजकल वज़न घटाने के लिए Ozempic injection का इस्तेमाल कर रहे हैं। असर दिख भी रहा है, वजन कम हो रहा है, लेकिन अमेरिका की University of Virginia की हालिया रिपोर्ट इस ट्रेंड को खतरनाक बता रही है।

रिसर्चर्स के मुताबिक Ozempic जैसी GLP-1 ड्रग्स से जितना वजन घटता है, उसका करीब 25 से 40 प्रतिशत हिस्सा फैट नहीं, बल्कि फैट-फ्री मास होता है। यानी मसल्स, हड्डियां और शरीर का ज़रूरी लीन टिश्यू भी कम हो रहा है। आमतौर पर इंसान की उम्र अगर सामान्य ढंग से बढ़े तो करीब 10 साल में सिर्फ 8 प्रतिशत मसल्स कम होते हैं, लेकिन Ozempic से वही नुकसान बहुत कम समय में हो सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि यह गंभीर खतरे की घंटी है क्योंकि मसल्स ही शरीर को सीधा रखते हैं, चलने-फिरने की ताकत देते हैं और गिरने से बचाते हैं। सिर्फ वजन घटाना सेहत नहीं है। बिना सोचे-समझे दवा का चलन, आगे चलकर बड़ी कीमत वसूल सकता है। आपको बता दें, ओज़ेम्पिक, जिसे सेमाग्लूटाइड भी कहा जाता है को 18 वर्ष से ऊपर के टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के इलाज के लिए साल 2017 में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से मंजूरी मिली थी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

17 hours ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

जीरादेई में आयोजित समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान प्रदान किया गया।

1 day ago

अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago