होम / सोशल मीडिया / कांवड़ मार्ग पर दुकान का नाम लिखने का आदेश स्वैच्छिक, राजीव सचान ने पूछा ये बड़ा सवाल

कांवड़ मार्ग पर दुकान का नाम लिखने का आदेश स्वैच्छिक, राजीव सचान ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह अच्छा हुआ कि मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को अपना नाम लिखने का आदेश स्वैच्छिक बना दिया गया, लेकिन क्या अब भाईचारा बढ़ जाएगा?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सावन में कांवड़ियों की यात्रा शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के कांवड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों के लिए मुज्जफरनगर प्रशासन ने पहले आदेश जारी किया कि, हर दुकानदार को अपनी दुकान पर उसके नाम का बोर्ड लगाना होगा। हालांकि विवाद होने के बाद इस आदेश को वापिस ले लिया गया है।

इसके बाद प्रशासन बैकफ़ुट पर आ गया और कहा की यह आदेश अनिवार्य नहीं, बल्कि ऐच्छिक होगा। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान से अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, यह अच्छा हुआ कि मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को अपना नाम लिखने का आदेश स्वैच्छिक बना दिया गया, लेकिन क्या अब भाईचारा बढ़ जाएगा और समाज में किसी तरह की खाई नहीं रह जाएगी?

इस तरह के फैसले जिन कारणों से होते हैं, उन पर हम गौर करने के बजाय हम शुतुरमुर्ग बनना पसंद करते हैं। एक वक्त था, जब हलाल केवल मीट होता था, फिर आटा, दाल, चावल भी हलाल होने लगे और अब तो फ्लैट भी हलाल हो रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली पर मस्जिदें ढक दी जाती हैं, ताकि रंग की एक छींट भी न पड़े। छींट पड़ने के अंदेशे से कई जगह पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी में रंग-रोगन और ब्रश रखकर चलते हैं।

आपको बता दें, योग साधना केंद्र के संस्थापक स्वामी यशवीर आश्रम महाराज ने चेतावनी दी थी कि अगर कांवड़ रूट पर पड़ने वाले मुस्लिम होटल पर संचालक अपना नाम नहीं लिखेंगे तो वह आंदोलन छेड़ देंगे।

 

 


टैग्स राजीव सचान
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

10 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

10 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

10 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago