होम / सोशल मीडिया / बजट पर विपक्ष का विरोध शादी में रूठे फूफा की तरह: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

बजट पर विपक्ष का विरोध शादी में रूठे फूफा की तरह: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

विपक्ष के इन आरोपों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है जिसके बाद ये निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, बिहार में बाढ़ आ रही है, पुल टूट रहे हैं, लोगों के घर डूब रहे हैं, लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो रहा है।

बिहार को 26 हजार करोड़ आवंटित किए जाने पर उन्होंने कहा, ये केवल झुंझुना, है इससे कुछ नहीं होगा। विपक्ष के इन आरोपों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, बजट पर विपक्ष का विरोध कुछ नया नहीं है।

हर मामले में इसी प्रकार का वितंडावाद करने वाले है। ये लोग शादी के उस रूठे हुए फूफा या ताऊ की तरह  हैं जो हर बात पर ही गाल फुलाए रखते हैं। इस बार तो स्थिति और भी ग़ज़ब है। दिल्ली में खड़गे जी कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने बिहार को थाली भर के पकोडी और जलेबी दे दी ,उधर पटना में राबड़ी जी कह रही हैं कि हमारी सरकार ने केवल झुंझुना दिया है।

मोदी जी के विरोध में ये आपस में ही कन्फ्यूज हो रहे हैं। आपको बता दे, उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और नेताओं ने मिलकर दिल्ली में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया।


टैग्स पीएम मोदी टीवी डिबेट बजट राबड़ी देवी मोदी सरकार सुधांशु त्रिवेदी विपक्ष खरगे
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 hour ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

4 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

4 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

58 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

46 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago