होम / सोशल मीडिया / विपक्ष के नेताओं को देश से क्षमा अवश्य मांगनी चाहिए: अवधेश कुमार

विपक्ष के नेताओं को देश से क्षमा अवश्य मांगनी चाहिए: अवधेश कुमार

उन्होंने दुनिया को भी स्पष्ट कर दिया कि विश्व समुदाय भी सुन ले कि आतंकवाद पर हमारा जीरो टॉलरेंस जारी रहने वाला है। पाकिस्तान से अगर बातचीत होगी तो टेरर पर होगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कांग्रेस ने सवाल उठाये है। कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर लिया है और अमेरिका के कहने पर वह पाकिस्तान के साथ किसी तीसरे देश में वार्ता के लिए सहमत हो गया है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है।

उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद कम से कम हमारे देश के महान विपक्ष के नेताओं को एक बार देश से क्षमा अवश्य मांगनी चाहिए। जो कुछ मैं कई दिनों से बोल रहा हूं ,लिख रहा हूं कि भारत ने कोई सीजफायर नहीं किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने केवल स्थगित किया है और हम इस कसौटी पर पाकिस्तान को कसेंगे कि वह क्या रुख अपनाते हैं।

साफ कह दिया कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा, टेरर और टॉक नहीं चलेगा, टेरर और ट्रेड भी नहीं चलेगा तथा पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। उन्होंने दुनिया को भी स्पष्ट कर दिया कि विश्व समुदाय भी सुन ले कि आतंकवाद पर हमारा जीरो टॉलरेंस जारी रहने वाला है। पाकिस्तान से अगर बातचीत होगी तो टेरर पर होगी और पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।

हमारे देश में ऐसे नीच लोगों की संख्या बढ़ गई है जो राजनीतिक विरोध के नाम पर अपने देश के पराक्रम को भी नीचा दिखाने में शर्म नहीं महसूस करते। मैं विरोधियों के लिए भी शब्द प्रयोग में हमेशा गरिमा में रहने की कोशिश करता हूं लेकिन आज कहना पड़ रहा है कि ये बेशर्म हैं, कुल घातक हैं, अपने पितरों और पूर्वजों के नाम को कलंकित कर रहे हैं।

हमारे मिसाइलों ने पाकिस्तान द्वारा खड़े किए गए आतंकी अड्डों को सटीकता से ध्वस्त कर दिया जो पहले कभी नहीं हुआ और इस कारण अमेरिका सहित कई देशों के लिए परेशानी खड़ी हो गई कि भारत ऐसा करता रहा तो वह दुनिया का नेता बन जाएगा और हमारे देश के नेताओं, उनके मूर्ख समर्थकों, पापी अपराधी पत्रकारों- बुद्धिजीवियों का एक समूह ऐसे नैरेटिव चल रहा था जैसे भारत ने कहीं आत्मसमर्पण कर दिया। डूब मरें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

12 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

15 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

15 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago