होम / सोशल मीडिया / पाक रक्षा मंत्री के इस बयान पर बोलीं रुबिका लियाकत, हद ही है बेशर्मी की
पाक रक्षा मंत्री के इस बयान पर बोलीं रुबिका लियाकत, हद ही है बेशर्मी की
वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की और कहा कि इन लोगों को कश्मीर में शांति पसंद नहीं आ रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के परिणाम आने से पहले कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि अगर राज्य में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सत्ता में वापसी होती है तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस हो सकता है।
उनके इस बयान के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की और कहा कि इन लोगों को कश्मीर में शांति पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, ग़ज़ब मुल्क है ये भी।
अपने घर में तबाही मची हुई है और पड़ोसी का जश्न बर्दाश्त नहीं हो रहा। अब बताइए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की चाहत भारत में बैठी राजनीतिक पार्टियाँ ही पूरा कर रही हो तो वो तो गद्गद होंगे ही। नशुक्रों को कश्मीर में शांति पसंद नहीं आ रही, बच्चों का बेहतर भविष्य नहीं भा रहा। ख़त्म हो चुकी पत्थरबाज़ी ने चैन गँवा दिया। हद ही है बेशर्मी की।
आपको बता दे, ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टीवी के साथ इंटरव्यू में यह बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान का रुख कांग्रेस-NC के साथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी हो सकती है। मगर तब जब कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में सत्ता में वापस आ जाये।
ग़ज़ब मुल्क है ये भी… अपने घर में तबाही मची हुई है और पड़ोसी का जश्न बर्दाश्त नहीं हो रहा।
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) September 19, 2024
अब बताइए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की चाहत भारत में बैठी राजनीतिक पार्टियाँ ही पूरा कर रही हो तो वो तो गद्गद होंगे ही…
नशुक्रों को कश्मीर में शांति पसंद नहीं आ रही, बच्चों का बेहतर… pic.twitter.com/91tc0EXk6A
टैग्स