होम / सोशल मीडिया / कैंसर की दवाइयों पर अब GST शून्य, राजदीप सरदेसाई ने किया स्वागत
कैंसर की दवाइयों पर अब GST शून्य, राजदीप सरदेसाई ने किया स्वागत
इन दवाइयों की उपलब्धता और सभी तक पहुंच सुनिश्चित करना अगला बड़ा कदम होना चाहिए। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां दवाइयों की कमी और इलाज की सुविधाओं का अभाव रहता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
केंद्र सरकार ने जीवनरक्षक कैंसर दवाइयों और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर जीएसटी को 12% से घटाकर शून्य (0%) कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, बहुत अच्छी खबर -जीवनरक्षक कैंसर दवाइयों और रेयर मेडिसिन्स पर अब जीएसटी शून्य। पहले यह 12% था।
यह कदम पहले ही उठ जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। अगली चुनौती है कि ये दवाइयां हर जरूरतमंद तक उपलब्ध हों। सरकार के इस फैसले से देशभर में लाखों मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब इन महंगी दवाइयों की कीमतें कम होंगी और उपचार का आर्थिक बोझ कुछ हद तक घटेगा।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि सिर्फ टैक्स में छूट काफी नहीं है। इन दवाइयों की उपलब्धता और सभी तक पहुंच सुनिश्चित करना अगला बड़ा कदम होना चाहिए। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां दवाइयों की कमी और इलाज की सुविधाओं का अभाव रहता है।
Very good news: zero tax on life saving cancer drugs and rare medicines. From 12% to zero per cent. Well done @nsitharaman @narendramodi . Yes, should have happened much earlier (as should have NO GST on health and life insurance) but better later than never. Next challenge is…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 4, 2025
टैग्स