होम / सोशल मीडिया / जानें, गूगल-फेसबुक का ऐड रेवेन्यू साझा करने के मामले में क्या बोले सूचना प्रसारण मंत्री

जानें, गूगल-फेसबुक का ऐड रेवेन्यू साझा करने के मामले में क्या बोले सूचना प्रसारण मंत्री

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सूचना प्रसारण मंत्री ने यह भी कहा कि इस बारे में सरकार ने आईएनएस की किसी मांग का समर्थन नहीं किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि गूगल और फेसबुक जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा न्यूजपेपर पब्लिशर्स के साथ अपना ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू साझा करने के बारे में सरकार द्वारा कानून बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

लोकसभा में यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस दिशा में कोई कानून बनाने जा रही है, प्रकाश जावड़ेकर ने यह बात कही। इसके साथ ही एक अन्य सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने यह भी कहा कि सरकार ने ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ (INS) द्वारा गूगल, फेसबुक आदि जैसी कंपनियों की विज्ञापन से होने वाली कमाई को साझा करने की उनकी मांग का समर्थन नहीं किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार को वैश्विक नियम-कायदों के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित भारतीय खबरों के लिए गूगल जैसी कंपनियों से राजस्व प्राप्त होता है? जावड़ेकर ने कहा कि सरकार पब्लिशिंग इंडस्ट्री से लागू दरों के हिसाब से जीएसटी हासिल करती है, और इस संबंध में कानून बनाने को लेकर सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि लंबी लड़ाई के बाद ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और मीडिया कंपनी ‘न्यूज कॉर्प’ के बीच सहमति बन गई है और इसके तहत फेसबुक ने अब खबरों के भुगतान की बात कही है।

दरअसल, कुछ माह पहले ऑस्ट्रेलिया की संसद ने एक कानून पारित किया था, जिसके तहत डिजिटल कंपनियों को खबरें दिखाने के लिए भुगतान करना जरूरी कर दिया गया है। फरवरी में जावड़ेकर ने कहा था कि भारतीय सरकार इस बारे में ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि मार्केट्स के घटनाक्रम पर निगरानी रख रही है।

पूर्व में आईएनएस प्रेजिडेंट एल. आदिमूलम ने इस बारे में गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को पत्र लिखकर गूगल को विज्ञापन से होने वाली कमाई में पब्लिशर्स की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक करने की मांग की थी।


टैग्स फेसबुक गूगल आईएनएस प्रकाश जावड़ेकर डिजिटल न्यूज न्यूज पब्लिशर्स एल आदिमूलनम
सम्बंधित खबरें

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

21 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

21 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

1 day ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

1 day ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago