होम / सोशल मीडिया / संसद के बाहर की नौटंकी से हैरान होने की जरूरत नहीं : राजीव सचान
संसद के बाहर की नौटंकी से हैरान होने की जरूरत नहीं : राजीव सचान
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ सांसदों के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया था। उन्होंने कुछ सांसदों की कल संसद परिसर में घृणित नौटंकी पर बहुत दुख व्यक्त किया।
इस विवाद पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'संसद के बाहर की इस नौटंकी से हैरान होने की जरूरत नहीं। संसद के भीतर भी अब ऐसा ही होता है। सांसद नारेबाजी करने, तख्तियां लहराने और हंगामा करने को अधिक प्राथमिकता देते हैं।
कुछ तो यह तय करके आते हैं कि वे सदन में ऐसी हरकत करें ताकि उन्हें निलंबित कर दिया जाए और वे बाहर जाकर यह कह सकें कि उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। संसद से गई-बीती विधानसभाएं हैं। वे राशन की दुकानों की तरह दो-तीन दिन काम करके कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं।'
बता दें कि संसद परिसर में जिस तरह से उपराष्ट्रपति को अपमानित किया गया, इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "संसद परिसर में जिस तरह से हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को अपमानित किया गया, उसे देखकर मुझे निराशा हुई है।
संसद के बाहर की इस नौटंकी से हैरान होने की जरूरत नहीं। संसद के भीतर भी अब ऐसा ही होता है। सांसद नारेबाजी करने, तख्तियां लहराने और हंगामा करने को अधिक प्राथमिकता देते हैं। कुछ तो यह तय करके आते हैं कि वे सदन में ऐसी हरकत करें ताकि उन्हें निलंबित कर दिया जाए और वे बाहर जाकर यह कह… https://t.co/BlsicjSzov
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) December 19, 2023
टैग्स