होम / सोशल मीडिया / न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा वनडे: विक्रांत गुप्ता ने उठाये ये बड़े सवाल

न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा वनडे: विक्रांत गुप्ता ने उठाये ये बड़े सवाल

भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में आयोजित होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने राजकोट में 285 रनों के टारगेट दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और कुछ सवाल खड़े किये।

उन्होंने एक्स पर लिखा, भारतीय वनडे टीम में तीन बड़ी पहेलियाँ नज़र आती हैं। पहली, नितीश रेड्डी जिन्हें ऑलराउंडर माना जाता है, लेकिन वे मुश्किल से दो ओवर गेंदबाज़ी करते हैं और बल्लेबाज़ी सातवें नंबर पर करते हैं। यानी न पूरी तरह बल्लेबाज़, न गेंदबाज़ यह भ्रम अब खत्म होना चाहिए। दूसरी, अर्शदीप सिंह आख़िर उन्हें लगभग हर तेज़ गेंदबाज़ के लिए बेंच पर क्यों बैठाया जाता है?

अगर कहा जाता है कि विश्व कप को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा रहा है, तो यही नियम हर्षित राणा पर क्यों लागू नहीं होता? तीसरी पहेली रविंद्र जडेजा एक महान खिलाड़ी, लेकिन उनके बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के आँकड़े लगातार गिर रहे हैं। आपको बता दें, भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को इंदौर में आयोजित होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत फिलहाल अमेरिका-इज़रायल के साथ खड़ा दिख रहा: राजदीप सरदेसाई

अमेरिका दावा कर रहा है कि अब तक उसने बड़ा हमला किया नहीं है। वहीं, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

मध्य-पूर्व का संकट जल्द नहीं थमने वाला: अजय कुमार

अमेरिका के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह स्पष्ट थी। जब तक निर्धारित उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल मिशन में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

17 hours ago

जंग में पूरी तरह से खत्म हुई इंसानियत: रोहित सावल

सीनियर अधिकारी अली लारीजानी ने कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के संकेतों के बावजूद कि वॉशिंगटन बातचीत के लिए तैयार है, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।

17 hours ago

105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान’ सम्मान

जीरादेई में आयोजित समारोह में 105 वर्षीय लोकगायक और स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान प्रदान किया गया।

1 day ago

अल्लाह भारत को सलामत रखे और हमें भी शुक्रगुज़ार बनाए: रुबिका लियाकत

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

16 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

17 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

17 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

17 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

16 hours ago