होम / सोशल मीडिया / मनोज मुंतशिर की माफी पर बोले नवलकांत, आपको लगा सनातनी निरे बेवकूफ हैं
मनोज मुंतशिर की माफी पर बोले नवलकांत, आपको लगा सनातनी निरे बेवकूफ हैं
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘आदिपुरुष’ के रिलीज होने के बाद हुई जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है। फिल्म के रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं और अब फिल्म के डायलॉग राइटर ने ट्वीट करके फैंस, साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!’
उनके इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मनोज जी, गलती किसी से भी होती है लेकिन आप गलती पर गलती करते गए। आपको लगा कि सनातनी निरे बेवकूफ हैं। आप जैसे हाकेंगे, वैसे चलेंगे। इस चक्कर में आपने अपनी मरहूम दादी नानी को भी लज्जित किया। विश्वास कीजिए पहले ही माफी मांग लेते तो बच जाते। खैर जनता सब बिसरा देती है, कुछ समय शांत बैठिए।
आपको बता दें कि ‘आदिपुरुष’ को लेकर हाई कोर्ट भी सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को खरी-खरी सुना चुका है, जिसके बाद मेकर्स ने डायलॉग्स बदलने का फैसला लिया।
वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
मनोजजी गलती किसी से भी होती है लेकिन आप गलती पर गलती करते गए। आपको लगा कि सनातनी निरे बेवकूफ है। आप जैसे हाकेंगे, वैसे चलेंगे। इस चक्कर में आपने अपनी मरहूम दादी नानी को भी लज्जित किया। विश्वास कीजिए पहले ही माफी मांग लेते तो बच जाते। खैर जनता सब बिसरा देती है, कुछ समय शांत बैठिए। https://t.co/7VR4rGMWyk
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) July 8, 2023
टैग्स मनोज मुंतशिर आदिपुरुष वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत पत्रकार नवलकांत