होम / सोशल मीडिया / होटल, रेस्टोरेंट में मालिक और स्टाफ का नाम लिखा हुआ होना चाहिए: अवधेश कुमार

होटल, रेस्टोरेंट में मालिक और स्टाफ का नाम लिखा हुआ होना चाहिए: अवधेश कुमार

अभी भी मुझे इस बात का कोई तार्किक उत्तर नहीं मिलता कि कोई दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट अपने दुकान में मालिक का नाम और स्टाफ का नाम क्यों नहीं लिख सकता?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा है कि वो अपनी दुकानों, ढाबों, ठेलों और होटलों पर साफ-साफ अपना नाम लिखकर रखें ताकि खाने वाले को पता रहे कि वो किसकी दुकान पर खा रहे हैं।

हालांकि इस निर्णय का काफी विरोध भी हो रहा है लेकिन सीएम योगी ने पूरे राज्य के लिए इस प्रकार के आदेश पारित कर दिए है। इसी पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार का कहना है कि इस प्रकार के आदेश का विरोध किया जाना अनुचित है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और लिखा, अभी भी मुझे इस बात का कोई तार्किक उत्तर नहीं मिलता कि कोई दुकानदार, होटल,  रेस्टोरेंट अपने दुकान में मालिक का नाम और स्टाफ का नाम क्यों नहीं लिख सकता? वैसे तो यह कानून के रूप में पहले से मौजूद है।

सन 2006 में इसके संबंध में बाजाब्ता केंद्र ने नियम बनाए थे। अपना नाम छिपाना सेक्यूलरवाद की रक्षा है और अपना नाम बताना सेक्यूलर विरोध व सांप्रदायिकता है। पूरे गर्व के साथ इस तरह का कुतर्क मुझे नहीं लगता भारत के अलावा किसी और देश में दिया जा सकता है।

आपको बता दे, हिंदू तीर्थयात्री हर साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान गंगा नदी से पानी लेने के लिए यात्री पैदल चलकर उत्तराखंड जाते हैं और फिर वहां से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। इस बार कांवड़ यात्रा आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रही है।

 

 


टैग्स मुजफ्फरनगर अवधेश कुमार कांवड़ यात्रा
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

11 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

12 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

12 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

46 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago