होम / सोशल मीडिया / मुंबई ने जीती रणजी ट्रॉफी, राजदीप सरदेसाई ने अपने दिवंगत पिता को किया याद
मुंबई ने जीती रणजी ट्रॉफी, राजदीप सरदेसाई ने अपने दिवंगत पिता को किया याद
उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, मुंबई ने रोहित, सरफराज या जयसवाल के बिना उल्लेखनीय 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
मुंबई ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। इस जीत के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और मुंबई की टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने दिवंगत पिता को भी याद किया।
उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुंबई ने रोहित, सरफराज या जयसवाल के बिना उल्लेखनीय 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती है। रहाणे को शाबाश और टीम। याद रखें जब मुंबई क्रिकेट मजबूत होता है, तो भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में होता है। बस एक तरफ, मेरे दिवंगत पिता ने मुंबई के लिए 13 सीज़न खेले, कभी भी हारने वाले पक्ष में नहीं थे, मुझे लगता है कि यह एक तरह का विश्व रिकॉर्ड है। जय हो मुंबई।'
आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई।
अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया।
Breaking: and Mumbai have won the Ranji Trophy for a remarkable 42nd time without Rohit, Sarfaraz or Jaiswal. Well done to @ajinkyarahane88 and the team. Remember when Mumbai cricket is strong, Indian cricket is in good hands. Just as an aside: my late father played 13 seasons…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 14, 2024
टैग्स रणजी ट्रॉफी 2024 मुंबई क्रिकेट टीम मुंबई बनाम विदर्भ