होम / सोशल मीडिया / पीटी उषा की शपथ का वीडियो हुआ वायरल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने उठाया ये बड़ा सवाल

पीटी उषा की शपथ का वीडियो हुआ वायरल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने उठाया ये बड़ा सवाल

पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ली। यह मौका कुछ कारणों से ऐसा खास बन गया कि इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने कल राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ली। उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शपथ दिलवाई और यह मौका कुछ कारणों से ऐसा खास बन गया कि इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है।

दरअसल पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा केरल की रहने वाली है, लेकिन उन्होंने हिंदी में शपथ ली। पीटी उषा ने हिंदी में शपथ लेने की जब शुरुआत की तो सदन में मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। देखते ही देखते उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि जहां हिंदी भाषी लोग भी हिंदी से दूर भाग रहे हैं, वहीं उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर एक नई पहल की है।

दैनिक जागरण के एक पत्रकार संजीव मिश्र ने लिखा, ‘महान खिलाड़ी पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा (पीटी उषा) ने हिंदी में ली राज्यसभा की शपथ। केरल से आई पीटी उषा देश की प्रेरणा रही हैं, उनका हिंदी में शपथ लेना भी निश्चित रूप से प्रेरणास्पद होगा।’

उनके इस ट्वीट पर अमर उजाला के सलाहकार संपादक और वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कुछ सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, ‘गैर हिंदी भाषियों का हिंदी में शपथ लेना हम सबको अच्छा लगता है, लेकिन क्या कभी किसी हिंदी भाषी के किसी अन्य भारतीय भाषा में शपथ लेने की खबर आई? ये गैर हिंदी भाषियों की उदारता है कि वो तो हिंदी बोलना सीख लेते हैं, लेकिन हिंदी भाषी एक भी दूसरी भारतीय भाषा नहीं सीखते। ये कब तक चलेगा? विनोद अग्निहोत्री जी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है।’

 


टैग्स अमर उजाला सोशल मीडिया राज्यसभा विनोद अग्निहोत्री वायरल वीडियो एथलीट पीटी उषा सांसद पद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हिंदी में शपथ पिलावुलाकंडी ठेक्केपरांबिल उषा वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री हिंदी भाषी
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

11 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

14 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

14 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago