ये ओपिनियन पोल 29 मार्च से 30 अप्रैल के बीच किया गया है और 2 लाख 80 हजार लोगों की राय ली गई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले 'जी न्यूज' के लिए MATRIZE ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए ओपिनियन पोल किया है।
ये ओपिनियन पोल 29 मार्च से 30 अप्रैल के बीच किया गया है और इसमें कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 2 लाख 80 हजार लोगों की राय ली गई है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 103-115 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 79-91 सीटों विजय प्राप्त हो सकती है। जेडीएस के पास 26-36 सीटें जा सकती है और इस हिसाब से बीजेपी किंग मेकर की भूमिका में रहने वाली है।
अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें, बीजेपी फिलहाल राज्य की सत्ता पर काबिज है और कांग्रेस जेडीएस को अपनी वापसी की उम्मीद दिखाई दे रही है। इस समय सभी राजनीतिक दल बड़े जोर शोर में चुनाव प्रचार में लगे हुए है।
जी न्यूज के ओपिनियन पोल में यह भी पूछा गया कि कर्नाटक के लिए सबसे बेहतर CM उम्मीदवार कौन है? इसके जवाब में सबसे ज्यादा 24 प्रतिशत लोगों सिद्दारमैया को सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया और फिर उसके बाद 28 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा CM बसवराज बोम्मई पर भरोसा जताया है।
'जी न्यूज' के द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
जानिए.. किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट? 42% वोट के साथ बीजेपी को मिल सकती हैं 103 से 115 सीटें.. कांग्रेस को 79 से 91 सीटें मिलने का अनुमान
— Zee News (@ZeeNews) May 1, 2023
▶ LIVE: https://t.co/42vRydYjUU#OpinionPollOnZee #KarnatakaElections2023 #BJP #Congress #JDS | @DChaurasia2312 @ShobhnaYadava pic.twitter.com/Feb9gCeeNR
रूपाली गांगुली ने अपनी पहचान और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री ने निजी तस्वीरों, वीडियो और डीपफेक कंटेंट के गलत इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।
by
Samachar4media Bureau
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का रुख किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी निजी तस्वीरों, वीडियो और अन्य सामग्री का बिना अनुमति गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी डीपफेक तस्वीरें और मॉर्फ्ड वीडियो वाले एडल्ट कंटेंट होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी पहचान और अधिकारों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
लाइव लॉ (Live Law) के मुताबिक, रूपाली ने अपनी वकील सना खान (Sana Khan) के जरिए कोर्ट से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनसे जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश देने की अपील की है।
Popular TV Actor Rupali Ganguly moves Bombay High Court claiming that her personality rights have been violated by virtue of u authoritised use of her images etc on various portals. She has also alleged that her AI deepfake images and some morphed clips have been used on sexually explicit sites. Bench of Justice Madhav Jamdar to hear her plea tomorrow (November 4). @TheRupali #BombayHighCourt #RupaliGanguly
— Live Law (@LiveLawIndia) November 3, 2026
अपनी याचिका में अभिनेत्री ने मांग की है कि उनके नाम, तस्वीर और पहचान का बिना अनुमति कमर्शियल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने इसके लिए कानूनी सुरक्षा भी मांगी है।
इस मामले पर 4 नवंबर को जस्टिस माधव जामदार (Justice Madhav Jamdar) की बेंच सुनवाई करेगी।
अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शामिल हैं।
हाल ही में तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) और राम चरण (Ram Charan) ने भी इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के सामने चिंता जताई थी और सरकार से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया था। सलमान खान (Salman Khan) भी ‘बिग बॉस 20’ में इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं।
प्रदीप भंडारी ने अपनी तीसरी किताब ‘डाटानॉमिक्स: इंडिया’स जर्नी टू विकसित भारत 2047’ लॉन्च की है। किताब में डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए भारत के बदलाव को दिखाया गया है।
by
Samachar4media Bureau
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेशनल मीडिया को-इंचार्ज और नेशनल स्पोक्सपर्सन प्रदीप भंडारी (Pradeep Bhandari) ने अपनी तीसरी किताब ‘डाटानॉमिक्स: इंडिया’स जर्नी टू विकसित भारत 2047’ लॉन्च की है। उन्होंने एक्स (X) पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
प्रदीप भंडारी ने बताया कि यह कॉफी टेबल बुक डेटा और इन्फोग्राफिक्स के जरिए भारत की यात्रा को प्रस्तुत करती है। किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत में हुए बदलावों को अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़ों और ग्राफिक्स के माध्यम से दिखाया गया है।
Delighted to launch my third book, Datanomics: India’s Journey to Viksit Bharat 2047. Through data and infographics, this coffee table book captures: India’s transformation under PM Narendra Modi’s government over the past 12 years—across the economy, national security, health, education, social empowerment, environment, youth and innovation. Get your copy: - "Amazon" (https://t.co/aLLhwmh3fQ) - "Flipkart" (https://t.co/7JM4dWhbMq) - "Prabhat Prakashan" (https://t.co/1AYcN0ntPl)
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 2, 2026
किताब में अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, पर्यावरण, युवा और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। किताब का फोकस भारत के विकसित भारत 2047 के सफर को डेटा के जरिए प्रस्तुत करने पर है।
प्रदीप भंडारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि ‘डाटानॉमिक्स’ अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है।
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाबियों को लड़ाई न सिखाने और पुराने फिल्म विवाद का जिक्र किया। सभी को प्यार जताया।
by
Samachar4media Bureau
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का शुक्रवार को दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत बिना किसी का नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिलजीत कहते हैं कि वह एक कलाकार हैं और सभी से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं आप सबको प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं शांत हूं तो मुझे शांत रहने दो। मैं आप सबको सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ।”
इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘सतलुज’ (Satluj) को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। दिलजीत ने कहा कि मंच पर जिस फिल्म का मजाक बनाया जा रहा है, वह जसवंत सिंह खालरा की कहानी पर बनी फिल्म है और उसके लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उनसे नफरत करता है तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह सभी से प्यार करते हैं।
Diljit Dosanjh Hits Back at CJP Over His “I Am an Artist” Remark, Says Punjabis Know How to Fight Their Battles https://t.co/mJDWQZN7Ph
— Grey Insights (@GI_Bharat) October 30, 2026
दरअसल, दिलजीत और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच विवाद दिल्ली में सीजेपी के नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। उस समय दिलजीत से आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए खुद को एक कलाकार बताया था और इन मामलों से दूर रखने की बात कही थी।
दिलजीत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने भी सिंगर के रुख पर तंज कसा था। उन्होंने दिलजीत पर निशाना साधते हुए कहा था, “आना पड़ता है ब्रो, नहीं तो आपकी फिल्में बैन हो जाएंगी।”
जी न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा ने डीएनए शो को लेकर दर्शकों से सवाल और सुझाव मांगे हैं। उन्होंने लोगों से जरूरी मुद्दे और समस्याएं साझा करने की अपील की।
by
Samachar4media Bureau
जी न्यूज (Zee News) के मैनेजिंग एडिटर और प्राइम टाइम शो डीएनए (DNA) के एंकर राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) ने दर्शकों से शो को लेकर सवाल और सुझाव मांगे हैं। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि वे डीएनए में क्या देखना चाहते हैं और किन मुद्दों पर बात होना जरूरी है।
राहुल सिन्हा ने कहा कि डीएनए दर्शकों के भरोसे और विश्वास के दम पर लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि वह अक्सर इस बारे में सोचते हैं कि शो को दर्शकों के और करीब कैसे लाया जाए और उन मुद्दों को कैसे उठाया जाए, जो उनके लिए जरूरी हैं।
नमस्कार मित्रों, आपका अपना शो #DNA आपके भरोसे और विश्वास के दम पर लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस सफर में आपका साथ और आपका प्यार मेरे लिए बेहद मायने रखता है। मैं अक्सर सोचता हूं कि #DNA को और ज्यादा आपके करीब कैसे लाया जाए। कैसे हम उन मुद्दों को उठाएं, जो आपके लिए जरूरी हैं। ऐसी कौन-सी समस्याएं हैं, जिनसे आप रोज जूझते हैं, जिनके समाधान की उम्मीद आप सिस्टम से करते हैं और जिन पर जिम्मेदार लोगों का ध्यान जाना चाहिए। आज मैं आपसे सीधे बात करना चाहता हूं। आप मुझे बताइए कि आप अपने #DNA में क्या देखना चाहते हैं? कौन-सा सवाल है, जिसका जवाब आप चाहते हैं? कौन-सा मुद्दा है, जिस पर आपको लगता है कि अब बात होनी ही चाहिए? आप बेझिझक अपने मन की बात, अपने सवाल और सुझाव मुझे इस पोस्ट पर कमेंट या मैसेज के जरिए भेजिए। मैं आपके हर संदेश को जानना और समझना चाहता हूं। हमारी कोशिश होगी कि आपकी आवाज को #DNA के मंच से उन लोगों तक पहुंचाया जाए, जो बदलाव ला सकते हैं। आज शाम 5 बजे तक मुझे अपने संदेश जरूर भेजिए...आइए, DNA को सिर्फ शो नहीं, बल्कि हम सबकी आवाज बनाएं... #DNAMitron #DNA #YoursView #PublicShow #PublicOpinion #ZeeNews
— Rahul sinha (@RahulSinhaTV) October 30, 2026
उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि ऐसी कौन-सी समस्याएं हैं, जिनसे वे रोज जूझते हैं, जिनके समाधान की उम्मीद सिस्टम से करते हैं और जिन पर जिम्मेदार लोगों का ध्यान जाना चाहिए।
राहुल सिन्हा ने दर्शकों से अपील की कि वे कमेंट या मैसेज के जरिए अपने सवाल और सुझाव भेजें। उन्होंने कहा कि वह हर संदेश को जानना और समझना चाहते हैं और कोशिश होगी कि दर्शकों की आवाज डीएनए के मंच से उन लोगों तक पहुंचाई जाए, जो बदलाव ला सकते हैं।
उन्होंने लोगों से शाम 5 बजे तक अपने संदेश भेजने की अपील करते हुए कहा कि डीएनए को सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि सबकी आवाज बनाने की कोशिश होनी चाहिए।
लाइव एंकरिंग के दौरान हुई गलतियों के बाद युवा पत्रकार सागर तिवारी के सहज अंदाज की चर्चा; एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने वीडियो शेयर कर बढ़ाया हौसला
by
Samachar4media Bureau
न्यूज चैनल में लाइव एंकरिंग करना आसान नहीं होता। कैमरे के सामने खबरें पढ़ने से लेकर भाषा, उच्चारण और प्रस्तुति तक, हर चीज पर ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई नया एंकर लाइव प्रसारण के दौरान गलती कर बैठे और फिर दर्शकों से ही माफी मांगने लगे, तो उसका वीडियो चर्चा में आना लाजिमी है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रसारित होने वाले रीजनल न्यूज चैनल ‘विस्तार न्यूज’ (Vistaar News) के युवा पत्रकार सागर तिवारी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में सागर तिवारी लाइव एंकरिंग करते नजर आते हैं। इस दौरान उनसे कुछ गलतियां होती हैं और फिर वह सहज अंदाज में कहते हैं, ‘नए-नए एंकर बने हैं भइया, गलती पर माफ कर दीजिए।’ लाइव प्रसारण के बीच करीब 3 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में सागर का इस तरह अपनी गलती स्वीकार करना और दर्शकों से माफी मांगना लोगों का ध्यान खींच रहा है।
वहीं, विस्तार न्यूज के एडिटर-इन-चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने खुद सागर तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘सागर आज नए-नए एंकर बने हैं। एंकरिंग में गलती हुई तो लाइव के दौरान कहने लगे नया एंकर बना हूं भइया, गलती पर माफ कर दीजिए।
‘विस्तार न्यूज’ की एग्जिक्यूटिव एडिटर श्वेता राय ने भी एक्स पर लिखा है, ‘अब आप ही सिखाइए एंकरिंग कैसे करनी हैं.. ये आज कल के युवा गलती भी ऑन स्क्रीन ही करेंगे.. सीखेंगे भी.. सागर को आशीर्वाद दीजिए.. प्रबंधन लगातार नए युवाओं पर भरोसा जता रहा है, यहाँ नई प्रतिभा पहले तलाशते हैं फिर तराशते हैं..हमारा मूल मंत्र है नए लोगों को मौक़ा मिले’।
अब आप ही सिखाइए एंकरिंग कैसे करनी हैं.. ये आज कल के युवा गलती भी ऑन स्क्रीन ही करेंगे.. सीखेंगे भी.. सागर को आशीर्वाद दीजिए.. @VistaarNews प्रबंधन लगातार नए युवाओं पर भरोसा जता रहा है, यहाँ नई प्रतिभा पहले तलाशते हैं फिर तराशते हैं..हमारा मूल मंत्र है नए लोगों को मौक़ा मिले
— Shweta Rai (Vistaar News) (@Shwetaraiii) October 28, 2026
आदित्य खंडेलवाल ने सारेगामा इंडिया लिमिटेड में चीफ मैनेजर-स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभाली है। वह लाइव एक्सपीरियंस बिजनेस को मजबूत करने और विस्तार देने के साथ आगामी लाइव शोज पर काम करेंगे।
by
Samachar4media Bureau
आदित्य खंडेलवाल (Aditya Khandelwal) ने सारेगामा इंडिया लिमिटेड (Saregama India Ltd.) में चीफ मैनेजर-स्ट्रैटेजी (Chief Manager-Strategy) की जिम्मेदारी संभाली है। उनका फोकस लाइव एक्सपीरियंस बिजनेस पर रहेगा।
खंडेलवाल ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। उन्होंने संगीत से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का जिक्र करते हुए इस जिम्मेदारी को खास बताया। उन्होंने लिखा, “संगीत हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है, इसलिए यह जिम्मेदारी मेरे लिए थोड़ी ज्यादा व्यक्तिगत महसूस होती है।”
नई भूमिका में खंडेलवाल सारेगामा के लाइव एक्सपीरियंस बिजनेस को मजबूत करने और उसका विस्तार करने पर काम करेंगे। उन्होंने नई टीम के साथ जुड़ने और कंपनी के आगामी लाइव शोज में भूमिका निभाने को लेकर भी उत्साह जताया।
इससे पहले खंडेलवाल स्विगी (Swiggy) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ काम कर चुके हैं। इन कंपनियों में उनके अनुभव से लाइव एंटरटेनमेंट से जुड़ी नई भूमिका में उनके रणनीतिक काम को मजबूती मिलेगी। सारेगामा के लाइव एक्सपीरियंस बिजनेस का विस्तार कंपनी की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने और लाइव एंटरटेनमेंट के जरिए दर्शकों से जुड़ने के नए अवसर तलाशने की दिशा में एक कदम है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉपीराइट और दूसरे बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली पोस्ट हटाने से जुड़े IT नियम को असंवैधानिक घोषित करने से इनकार कर दिया है।
by
Samachar4media Bureau
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कॉपीराइट और दूसरे बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली पोस्ट हटाने से जुड़े आईटी नियम को असंवैधानिक घोषित करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कंटेंट क्रिएटर अनमोल जैन की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपने प्लेटफॉर्म से ऐसी सामग्री हटाने का अधिकार है, जो किसी दूसरे व्यक्ति के कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट या अन्य मालिकाना अधिकारों का उल्लंघन करती है।
यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3(1)(b)(iv) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने से जुड़ा था। मामले में चीफ जस्टिस अल्पेश वाई. कोगजे और जस्टिस विवेक रूसिया की खंडपीठ ने सुनवाई की। लिखित आदेश में जस्टिस रूसिया ने फैसला लिखा है।
क्या है पूरा मामला?
अनमोल जैन इंस्टाग्राम पर ‘memexnasha’ नाम से अकाउंट चलाते हैं। उनका कहना था कि उन्होंने 2019 से मेहनत करके करीब 39 हजार फॉलोअर्स जुटाए थे और यह अकाउंट उनकी कमाई का एक अहम जरिया बन गया था।
जैन के मुताबिक, इंस्टाग्राम ने कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर उनकी कई पोस्ट हटा दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट हटाने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कुछ लोग झूठी शिकायतें करके इंस्टाग्राम की कॉपीराइट नीति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
जैन ने प्लेटफॉर्म से शिकायत की और अपना अकाउंट बहाल करने की मांग भी की। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया।
याचिका में क्या कहा गया?
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि आईटी नियमों का संबंधित प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g) और 21 के खिलाफ है। उनका तर्क था कि किसी पोस्ट से कॉपीराइट या दूसरे बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन हुआ है या नहीं, इसका फैसला करने का अधिकार कोर्ट को होना चाहिए। किसी निजी कंपनी को शिकायत के आधार पर सामग्री हटाने की शक्ति देना उचित नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि पोस्ट हटाने से पहले उन्हें नोटिस या सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया, जिससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ।
हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?
खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि संबंधित नियम को असंवैधानिक घोषित करने के लिए याचिका में पर्याप्त आधार नहीं है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 2(w) के तहत इंस्टाग्राम एक मध्यस्थ यानी इंटरमीडियरी है। आईटी नियम, 2021 के तहत ऐसे प्लेटफॉर्म को जरूरी सावधानियां बरतनी होती हैं और दूसरे व्यक्तियों के मालिकाना अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को रोकने के लिए उचित प्रयास करने होते हैं।
कोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम एक निजी कंपनी होने के बावजूद कानून के तहत मध्यस्थ की श्रेणी में आता है। इसलिए उसे अपने प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट या दूसरे बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली पोस्ट हटाने का अधिकार है।
यूजर्स के लिए शिकायत और अपील का रास्ता
हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि आईटी नियमों में शिकायतों के समाधान के लिए व्यवस्था मौजूद है। नियम 3(2) के तहत सोशल मीडिया मध्यस्थ को शिकायत अधिकारी नियुक्त करना होता है। सामान्य शिकायतों के मामले में शिकायत अधिकारी को 24 घंटे के भीतर शिकायत मिलने की पुष्टि करनी होती है और 15 दिनों के भीतर उसका समाधान करना होता है। नियम में कुछ खास तरह की शिकायतों के लिए अलग समयसीमा भी निर्धारित है।
इसके अलावा, नियम 3A के तहत शिकायत अधिकारी के फैसले से असंतुष्ट व्यक्ति या तय समय में शिकायत का समाधान नहीं होने पर प्रभावित यूजर 30 दिनों के भीतर शिकायत अपीलीय समिति के पास अपील कर सकता है।
कोर्ट ने माना कि शिकायतकर्ता और प्रभावित यूजर, दोनों के लिए शिकायत और अपील की व्यवस्था मौजूद है। इसी आधार पर उसने संबंधित नियम को असंवैधानिक घोषित करने से इनकार कर दिया।
पोस्ट हटाए जाने के खिलाफ क्या कर सकते हैं यूजर?
कोर्ट ने अनमोल जैन की व्यक्तिगत शिकायत के संदर्भ में कहा कि उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दूसरे कानूनी उपाय भी उपलब्ध हैं। कोर्ट ने अधिनियम के अध्याय IX का उल्लेख किया, जो दंड, मुआवजे और निर्णय प्रक्रिया से संबंधित है। साथ ही, अध्याय X में अपील से जुड़े प्रावधानों का भी जिक्र किया।
कोर्ट ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता संबंधित कानूनी उपाय अपनाते हैं, तो इंस्टाग्राम की कार्रवाई की जांच की जा सकती है।
जी एंटरटेनमेंट ने कोमल नाहटा को मूवीज बिजनेस का क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। नई व्यवस्था में जी स्टूडियोज की टीम उन्हें रिपोर्ट करेगी और फिल्मों के अधिग्रहण फैसलों की निगरानी करेंगे।
by
Samachar4media Bureau
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Ltd) ने जी स्टूडियोज (Zee Studios) और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कारोबार में बदलाव किया है। कंपनी ने इंडस्ट्री के अनुभवी कोमल नाहटा (Komal Nahta) को मूवीज बिजनेस के क्रिएटिव डायरेक्टर (Creative Director) की जिम्मेदारी सौंपी है।
नई व्यवस्था के तहत जी स्टूडियोज की टीम, जिसमें सूरज सिंह (Suraj Singh) भी शामिल हैं, अब कोमल नाहटा को रिपोर्ट करेगी। नाहटा सभी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों से जुड़े व्यावसायिक और अधिग्रहण संबंधी फैसलों की निगरानी भी करेंगे। उनका फोकस हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों पर रहेगा।
इस नई भूमिका में कोमल नाहटा सीधे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका (Punit Goenka) को रिपोर्ट करेंगे।
नियुक्ति पर पुनीत गोयनका ने कहा कि कंपनी अपने विकास के लक्ष्यों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके लिए कारोबार के प्रमुख हिस्सों को लगातार मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कदम अधिक स्पष्ट और प्रदर्शन केंद्रित ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर (Operating Structure) बनाने की कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फिल्मों में किए गए निवेश का अधिकतम मूल्य हासिल करने के लिए क्रिएटिव सोच और कमर्शियल डिसिप्लिन (Commercial Discipline) को साथ ला रही है। उनके अनुसार, फिल्मों के पूरे क्षेत्र की गहरी समझ और मजबूत इंडस्ट्री रिलेशनशिप के कारण कोमल नाहटा अगले विकास चरण में टीमों का मार्गदर्शन करने के लिए उपयुक्त हैं।
कोमल नाहटा ने कहा कि वह एक दशक तक जी के ईटीसी चैनल (Zee ETC) के लोकप्रिय बॉलीवुड बिजनेस शो के होस्ट के रूप में जुड़े रहे हैं। इसलिए यह नई जिम्मेदारी उनके लिए घर वापसी जैसी है। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के संस्थापक सुभाष चंद्र और सीईओ पुनीत गोयनका की ओर से जताए गए भरोसे और बड़ी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
दलेर मेहंदी पर नशे में प्रस्तुति देने के आरोप के बाद मीका सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और विधायक सुबोध उनियाल से स्पष्टीकरण की मांग की।
by
Samachar4media Bureau
दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों को लेकर गायक मीका सिंह (Mika Singh) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से बात की है। टिहरी में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सुबोध उनियाल (Subodh Uniyal) ने दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) पर शराब के नशे में मंच पर प्रस्तुति देने का आरोप लगाया था।
इस विवाद के बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने खुद उनसे फोन पर बात की थी। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सुबोध उनियाल से एक स्पष्टीकरण वीडियो जारी करवाया जाए और दलेर मेहंदी पर नशे में प्रस्तुति देने का आरोप लगाने के लिए उनसे माफी मंगवाई जाए।
मीका ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और उनके प्रति उनके मन में काफी सम्मान है। उन्होंने कहा कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें बातचीत और सम्मान के साथ सुलझाया जा सकता है। मीका को उम्मीद है कि इस पहल से विवाद खत्म होगा और दलेर मेहंदी की प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी।
Good morning! 🙏❤️ I have immense respect for the Hon’ble Chief Minister of Uttarakhand, @pushkardhami ji. He personally called me regarding the matter involving Daler Bhai, and I truly appreciate his gesture. I know Dhami Saab very well. He is a humble, down-to-earth person, and I have great respect for him. My only humble request to him is to please ask Shri @SubodhUniyal1 ji to make a simple video clarifying his statement and apologising to Daler Bhai for saying that he was drunk during the performance. I believe misunderstandings can happen, but they can also be resolved gracefully. I hope this small gesture will help put the matter to rest and ensure that Daler Bhai’s dignity and reputation are respected. I have faith in Dhami Saab’s understanding and leadership.
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 23, 2026
टिहरी में नवरात्रि के एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें गाना रोकने के लिए कहा और उन पर नशे में होने का आरोप लगाया। उनियाल का कहना था कि दलेर मेहंदी ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की प्रस्तुति से नवरात्रि के कार्यक्रम और वहां मौजूद लोगों का अपमान हुआ।
सुबोध उनियाल ने यह भी कहा था कि कार्यक्रम के आयोजकों ने दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये दिए थे। उनके मुताबिक, अगर गायक की तबीयत खराब थी तो उन्हें मंच पर प्रस्तुति नहीं देनी चाहिए थी।
ईशा और आकाश अंबानी 35 साल के हो गए हैं। दोनों रिलायंस समूह के प्रमुख उपभोक्ता कारोबार जियो और रिलायंस रिटेल की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
by
Samachar4media Bureau
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के जुड़वां बच्चे ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आकाश अंबानी (Akash Ambani) आज 35 साल के हो गए हैं। 23 अक्टूबर 1991 को जन्मे दोनों अब रिलायंस समूह की अगली पीढ़ी के चेहरे होने के साथ उसके दो बड़े उपभोक्ता कारोबार की कमान भी संभाल रहे हैं।
ईशा और आकाश 2014 में रिलायंस के बोर्ड में शामिल हुए थे। शुरुआती दौर में दोनों का काम समूह के दूरसंचार और रिटेल कारोबार से जुड़ा रहा। समय के साथ उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) में फेसबुक, गूगल और दुनिया की दूसरी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के निवेश से जुड़ी चर्चाओं में भी दोनों की भूमिका रही।
जून 2022 में आकाश अंबानी ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली। 2016 में व्यावसायिक रूप से शुरू हुई जियो ने सस्ती 4जी सेवा के जरिए भारत के मोबाइल डेटा बाजार में बड़ा बदलाव किया। आकाश शुरुआती दौर से ही जियो के उत्पादों और डिजिटल सेवाओं से जुड़े रहे हैं।
इसके कुछ ही दिनों बाद ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की कमान सौंपी गई। यह कारोबार किराना, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपभोक्ता ब्रांडों तक फैला हुआ है। 2022 की रिलायंस की वार्षिक आम बैठक में ईशा ने कंपनी के एफएमसीजी कारोबार में उतरने की घोषणा भी की थी। जियो और रिलायंस रिटेल की ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी उनके काम का हिस्सा रही हैं।
ईशा और आकाश की अब तक की यात्रा रिलायंस समूह में हो रहे बदलाव को भी दिखाती है। समूह की नई पीढ़ी ने दूरसंचार, रिटेल और डिजिटल सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। इसके साथ रिलायंस अपने उपभोक्ता कारोबार का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया के लिए भी ईशा और आकाश के कारोबार खास महत्व रखते हैं। जियो और रिलायंस रिटेल बड़े उपभोक्ता ब्रांडों में शामिल हैं। इन कारोबारों की ब्रांड पोजिशनिंग, साझेदारियों और उपभोक्ताओं तक पहुंचने से जुड़े फैसले कॉरपोरेट जगत से बाहर भी चर्चा में रहते हैं।
35 साल की उम्र में ईशा और आकाश अब केवल रिलायंस की अगली पीढ़ी नहीं हैं। वे समूह के कई बड़े कारोबारी दांव की जिम्मेदारी संभालने वाली पीढ़ी बन चुके हैं। उनके सामने कारोबार के बड़े स्तर को बनाए रखने के साथ बदलते बाजार और उपभोक्ताओं के बीच अपनी प्रासंगिकता कायम रखने की चुनौती भी है।