होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले मानक: धर्म परिवर्तन के टार्गेट पर सबसे ज्यादा हिंदू ही क्यों होते हैं?
इस मसले पर बोले मानक: धर्म परिवर्तन के टार्गेट पर सबसे ज्यादा हिंदू ही क्यों होते हैं?
पुलिस का कहना है कि आरोपी शाहनवाज बद्दो धर्मांतरण का शिकार हुए बच्चों को फ्लाइट से दुबई ले जाने की तैयारी कर रहा था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम की आड़ में दो नाबालिग लड़कों का न सिर्फ धर्म परिवर्तन करा दिया, बल्कि उन्हें पांच वक्त का नमाजी भी बना डाला।
इस मामले में मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो के मोबाइल फोन से भी कई सबूत सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी शाहनवाज बद्दो धर्मांतरण का शिकार हुए बच्चों को फ्लाइट से दुबई ले जाने की तैयारी कर रहा था।
इस पूरे मामले पर पत्रकार और एंकर मानक गुप्ता ने ट्वीट कर हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा, अन्य धर्मों के लोगों को अपने धर्म में लाने की कोशिश हिंदू क्यों नहीं करते? क्या इसीलिए धर्म परिवर्तन के टार्गेट पर सबसे ज्यादा हिंदू ही होते हैं? बाकी धर्मों में ‘धर्म परिवर्तन’ और प्रचार-प्रसार की मुहिम क्यों इतने बड़े स्तर पर चलाई जाती हैं? बताइए, अब तो वीडियो गेम में भी घुस गए।
आपको बता दें कि पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवकों के धर्मांतरण के मामले में गाजियाबाद सेक्टर 23 की मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी को गिरफ्तार किया गया है।
पत्रकार और एंकर मानक गुप्ता के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
अन्य धर्मों के लोगों को अपने धर्म में लाने की कोशिश हिंदू क्यों नहीं करते?
— Manak Gupta (@manakgupta) June 8, 2023
क्या इसीलिए धर्म परिवर्तन के टार्गेट पर सबसे ज़्यादा हिंदू ही होते हैं?
बाक़ी धर्मों में ‘धर्म परिवर्तन’ और प्रचार-प्रसार की मुहिम क्यों इतने बड़े स्तर पर चलाई जाती हैं?
बताइए, अब तो वीडियो गेम में भी…
टैग्स मानक गुप्ता गाजियाबाद पुलिस गाजियाबाद गाजियाबाद क्राइम न्यूज