होम / सोशल मीडिया / 'वीआईपी के भगवान' हुए महाकाल, जयदीप कर्णिक का व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
'वीआईपी के भगवान' हुए महाकाल, जयदीप कर्णिक का व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सशुल्क दर्शन के नाम पर आस्था की मार्केटिंग हो रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सशुल्क दर्शन के नाम पर आस्था की मार्केटिंग हो रही है। 'अमर उजाला' ग्रुप ने इस मामले पर मजबूती से अपनी बात रखी है। 'अमर उजाला' के द्वारा की गई जांच पड़ताल में सामने आया है कि आपके पास यदि पैसे नहीं हैं तो करीब 150 फीट से कांच की आड़ से महादेव के दर्शन करो।
शीघ्रदर्शन, भस्मारती और गर्भगृह दर्शन के लिए 200 से 750 रुपए तक प्रति श्रद्धालु वसूले जा रहे हैं। इस पर भी कलेक्टर या कोई अन्य वीआईपी आ गया तो काहे का शीघ्र दर्शन। पैसे चुकाने के बाद भी एकाध घंटे की देरी हो ही जाती है। प्रशासनिक अफसरों की इस व्यवस्था ने महाकाल को वीआईपी और पैसे वालों का भगवान बना दिया है। इसे लेकर संत समाज भी आक्रोशित है।
इस मामले पर 'समाचार4मीडिया' ने 'अमर उजाला डिजिटल' के संपादक जयदीप कर्णिक से बात की। उन्होंने इस बातचीत के दौरान बताया कि देश के किसी भी ज्योतिर्लिंग में इतने पैसे लेकर दर्शन का प्रावधान नहीं है। अधिकारियों ने खुली लूट मचा रखी है। अधिकारी परिवार समेत गर्भगृह में जाते हैं, तो सारी कतार रोक दी जाती है।
साहब निकलेंगे तो ही आमजन दर्शन कर पाएंगे। कुछ प्रमुख लोगों के लिए तो प्रोटोकॉल हो सकता है पर अधिकारी और उनके परिवार के लिए ऐसी व्यवस्था किस नियम के तहत की जा रही है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे महाकाल लोक का उद्घाटन किया है, उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इसकी तुलना में व्यवस्थाएं नहीं हो पाई हैं। अधिकारियों की मनमानी ने वीआईपी के भगवान बना दिए। लंबा सफर करके आने वाले श्रद्धालु घंटों लाइन में लगे रहते हैं।
आपको बता दें, उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या बढ़ी है, लेकिन हर कोई मैनेजमेंट कमेटी की आलोचना कर रहा है। वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक के द्वारा शेयर की गई इस स्टोरी को आप यहां देख सकते हैं-
अधिकारियों की मनमानी ने तमाशा सा बना दिया है। हजारों किलोमीटर दूर से आया भक्त पैसे देकर भी घंटों लाइन में खड़ा रहता है। @ChouhanShivraj#जयमहकाल
— Jaideep Karnik (@jaideepkarnik) May 6, 2023
Mahakal Temple: अफसरों ने महाकाल को बनाया 'वीआईपी का भगवान', भक्त हो रहे दूर, पैसे नहीं तो 150 फीट से दर्शन https://t.co/JOf2Cp237U
टैग्स अमर उजाला जयदीप कर्णिक