होम / सोशल मीडिया / योगेंद्र यादव के इस ट्वीट पर बोलीं मधु किश्वर, ‘काश तुम्हारा गला मैंने ही दबा दिया होता’
योगेंद्र यादव के इस ट्वीट पर बोलीं मधु किश्वर, ‘काश तुम्हारा गला मैंने ही दबा दिया होता’
कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्तमान हालातों को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान आने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस फैसले को लेकर मोदी सरकार कुछ लोगों के निशाने पर आ गई है। इनमें स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव भी शामिल हैं।
योगेँद्र यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का जिक्र किया है। उन्होंने कश्मीर नीति पर वाजपेयीजी के तीन सूत्रों का उल्लेख करते हुए कहा है कि इन तीनों को नजरअंदाज करने वाला आज का फैसला अंततः अलगाववादियों और पाक समर्थित आतंकवादियों के हाथ मजबूत करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है, ’इतिहास गवाह है कि गले लगाने की बजाय गला दबाने की नीति का खामियाजा आने वाली पीढ़ियां देती हैं।‘
योगेंद्र यादव के इस ट्वीट पर जानी-मानी लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने भी एक ट्वीट कर योगेंद्र यादव को करारा जवाब दिया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया है, ‘काश, तुम्हारा गला मैंने ही दबा दिया होता, जब मैं तुम्हारी कलीग थी। उन्होंने योगेंद्र यादव को बिकाऊ इंसान कहते हुए काफी लानत-मलानत भी की है।’
मधु किश्वर द्वारा योगेंद्र यादव को दिए गए जवाब को आप यहां पढ़ सकते हैं।
काश तुम्हारा गला मैंने ही दबा दिया होता जब मैं तुम्हारी colleague की हैसियत से तुम्हारी बदनीयती और बेईमानियां बहुत करीब से देखती थी। मालूम था तुम बिकाऊ हो परंतु इस कदर गिर सकते हो अंदाज़ा नहीं था। सही कहते हैं जब समाजवादी ईमान बेचता है तो वो धूर्तता में सबको मात कर देता है https://t.co/JbQTnT3BPr
— MadhuPurnima Kishwar (@madhukishwar) August 5, 2019
टैग्स योगेंद्र यादव मधु किश्वर धारा 370