होम / सोशल मीडिया / धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रजत शर्मा: लिखा इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए रजत शर्मा: लिखा इमोशनल पोस्ट

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि आज भारतीय सिनेमा ने अपना सबसे पवित्र हृदय खो दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और प्रिय चेहरों में से एक धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और घर पर ही उनका उपचार जारी था।

कल उनकी हालत बिगड़ी और इस महान अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री, उनके प्रशंसक और देशभर में फैले उनके चाहने वाले गहरे सदमे में डूब गए। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - भारतीय सिनेमा ने अपना सबसे पवित्र हृदय खो दिया है।

धर्मेंद्र जी हमें धीरे से, शालीनता से छोड़कर चले गए जैसे वे जिए थे। वे बिना अहंकार की शक्ति थे, बिना शोर की प्रसिद्धि। ऐसा नायक जिसने दयालुता को वीरता बना दिया और सादगी को दिव्यता। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई सितारे, जिनमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान और अन्य बड़े नाम शामिल हैं, मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें भावभीनी विदाई दी। बेटे सनी देओल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी। इससे पहले वे ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दादू की भूमिका में नजर आए थे। धर्मेंद्र भले ही दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी मुस्कान, उनका सादापन और उनकी अदाकारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनकर जीवित रहेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

1 day ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

1 day ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

1 day ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

3 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

18 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

17 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

16 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

21 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

21 hours ago