होम / सोशल मीडिया / लालू यादव ने की मुस्लिम आरक्षण की बात, विपक्ष पर बरसे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
लालू यादव ने की मुस्लिम आरक्षण की बात, विपक्ष पर बरसे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
आज की तारीख में जो भी कांग्रेस की राजनीति है उसका भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी से कोई तालुक नहीं है, ना उनको देश से मतलब है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आरजेडी के नेता लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहिए। उनके इस बयान के बाद पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में इसी मुद्दा बना दिया और विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो एससी, एससी और ओबीसी समाज को जितना आरक्षण मिला है, उसे छीनकर पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।
इसी मसले पर एक टीवी डिबेट में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, आज की तारीख में जो भी कांग्रेस की राजनीति है उसका भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी जी से कोई तालुक नहीं है, ना उनको देश से मतलब है।वास्तविकता में उनको लड़ाई लड़नी है क्षेत्रीय दलों से।
जाति की राजनीति भी क्षेत्रीय दलों की हार्डकोर पॉलिटिक्स थी, और मुस्लिम तुष्टिकरण भी इन्हीं क्षेत्रीय दलों की राजनीति की पराकाष्ठा थी। अब कांग्रेस की रणनीति यह है कि वामपंथी व क्षेत्रीय दलों की राजनीति पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए ताकि भविष्य में विपक्ष के स्थान पर उनका ही एकाधिकार रहे।
आज जो कह रहे हैं हम संपत्ति वितरण करेंगे यह लेफ़्ट की राजनीति का स्थान लेना है ,तो लेफ्ट की राजनीति ख़त्म। फिर वो कह रहे हैं कि हम जातिगत जनगणना करेंगे यह सपा और आरजेडी की राजनीति है वो भी ख़त्म। फिर कहते हैं मुस्लिम आरक्षण देंगे तो यह डीएमके और आरजेडी जैसों की राजनीति थी वो भी ख़त्म, तो वास्तव में कांग्रेस का प्रहार इन दलों पर पड़ हो रहा है भाजपा से इसका कोई लेना देना नहीं।
आज की तारीख़ में जो भी कांग्रेस की राजनीति है उसका भाजपा या प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से कोई तालुक नहीं है, ना उनको देश से मतलब है।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (Modi Ka Parivar) (@SudhanshuTrived) May 7, 2024
वास्तविकता में उनको लड़ाई लड़नी है क्षेत्रीय दलों से। जाति की राजनीति भी क्षेत्रीय दलों की हार्डकोर पॉलिटिक्स थी, और मुस्लिम तुष्टिकरण भी… pic.twitter.com/5ibC1Z6XKu
टैग्स