होम / सोशल मीडिया / पत्रकार शोभना यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की ये बड़ी अपील

पत्रकार शोभना यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की ये बड़ी अपील

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दंगे पूर्व नियोजित थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर में बीते 30 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान उपद्रव शुरू हुआ था। हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे पर हमलावर थे। चार दिन बाद 2 अप्रैल को फिर बंगाल में हिंसा भड़क उठी थी।

इन घटनाओं पर बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं- ‘बंगाल के लोग कभी हिंसा नहीं करते। दंगा करने के लिए BJP बाहर से लोगों को ला रही है। क्रिमिनल्स को लाकर हिंसा करवाई जा रही है। टीवी पर भी हमने देखा है। बंदूक लेकर मीटिंग कर रहे हैं, जुलूस में डांस कर रहे हैं।’ लेकिन जांच में ऐसा नहीं पाया गया है।

दरअसल, हावड़ा के शिबपुर में पुलिस ने जिन 42 लोगों को अरेस्ट किया है, वो सभी लोकल हैं। इसी तरह हुगली के रिषड़ा में कुल 74 लोगों को अरेस्ट किया गया है, ये भी सभी रिषड़ा और श्रीरामपुर के ही रहने वाले हैं। पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दंगे पूर्व नियोजित थे, जिन्हें सुनियोजित तरीके से भड़काया गया था।

इस पूरे मामले पर पत्रकार व एंकर शोभना यादव ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ममता बनर्जी ने रामनवमी पर हुई हिंसा पर कहा था कि दंगा करने वाला कोई बंगाल से नहीं था बल्कि बाहर से लाया गया है। आज जांच में पता चला है कि गिरफ़्तार करे सभी लोग बंगाल के ही थे, जिनके पास बड़े-बड़े हथियार थे। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को टैग करते हुए लिखा कि ममता जी क़ानून व्यवस्था को सुधारिये।

आपको बता दें, कलकत्ता उच्च न्यायालय और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट ने बंगाल हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। पत्रकार और एंकर शोभना यादव के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स जी न्यूज पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर शोभना यादव सीएम ममता बनर्जी
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

16 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

16 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

17 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

6 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

10 hours ago