होम / सोशल मीडिया / अमृतपाल सिंह मामले पर पत्रकार अखिलेश शर्मा ने की केंद्र व पंजाब सरकार की खूब तारीफ

अमृतपाल सिंह मामले पर पत्रकार अखिलेश शर्मा ने की केंद्र व पंजाब सरकार की खूब तारीफ

अमृतपाल सिंह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाई दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अरेस्ट कर लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन से गई। वहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया।

अमृतपाल शनिवार रात को गांव पहुंचा था। रविवार सुबह गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी से पांच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) लेकर पहने और प्रवचन के जरिए लोगों को संबोधित किया।

जिस रोडे गांव से अमृतपाल को पकड़ा गया, वहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच की समझ की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी को कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण का अधिकार पंजाब में सरकार बनने के बाद पहली बार मिला। अमृतपाल सिंह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाई दिया। आपसी खींचतान के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ऐसा सहयोग प्रशंसनीय है।

आपको बता दें कि पंजाब में खालिस्तान आतंकवाद की जड़े गहरी हैं। वहीं इसकी सीमा पाकिस्तान से भी मिलती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के हाथों में ऐसा राज्य जाना कई लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से अखर रहा था, लेकिन जिस तरीके से पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस मामले को हैंडल किया है वह वाकई में काबिले तारीफ है।

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर अखिलेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अमृतपाल सिंह
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

20 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

20 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

20 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago