होम / सोशल मीडिया / जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज : राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात

जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज : राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात

जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए पीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उदाहरण दिया, जो 2007 में जी8 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल कनाडा में होने वाली जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने की खबर सामने आ रही है। उन्होंने इसे एक और 'बड़ी कूटनीतिक चूक' करार दिया है।

इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर कहा, जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारत ने मेहमान के रूप में मारीशस, मिस्र, स्पेन,नाइजीरिया, ओमान, यूएई समेत कुछ चुनिंदा देशों को ही आमंत्रित किया था। भारत के मित्रवत संबंध तमाम देशों से हैं। क्या इनमें से भारत ने जिन्हें आमंत्रित नही किया, उन देशों के विपक्षी नेताओं ने जयराम रमेश की तरह अपनी सरकार पर ऐसे आरोप लगाए होंगे कि यह आपकी बड़ी कूटनीतिक विफलता है?

आपको बता दें, जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उदाहरण दिया, जो 2007 में जी8 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे और इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर बातचीत के लिए प्रसिद्ध ‘सिंह-मर्केल सूत्र’ का अनावरण किया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

18 hours ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

19 hours ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

1 day ago

बांग्लादेश को 60 करोड़ देने पर बहस: राणा यशवंत ने बताया राष्ट्रहित का पक्ष

बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने पर उठे सवालों के बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने कहा कि यह मदद राष्ट्रहित, व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन के लिए जरूरी है, न कि किसी तरह की खैरात है।

1 day ago

कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी अपने ही नेता: राजदीप सरदेसाई

वहीं असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ते हुए कहा कि उनका “आत्मसम्मान” आहत हुआ है, जिसका संकेत यह माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago