होम / सोशल मीडिया / जयराम रमेश ने किया कंफर्म, अमित मालवीय व अर्नब गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज
जयराम रमेश ने किया कंफर्म, अमित मालवीय व अर्नब गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज
कर्नाटक की पुलिस ने अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ इस्तांबुल में कांग्रेस कार्यालय होने की झूठी जानकारी प्रसारित करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
कांग्रेस ने राहुल गांधी और पार्टी के कथित अपमान के खिलाफ भाजपा नेता अमित मालवीय और वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए इस जानकारी को कंफर्म किया है।
उन्होंने लिखा, कांग्रेस पार्टी ने अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिन्हें अब एफआईआर में बदल दिया गया है। अब ये दोनों अदालत की शरण लेंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे। हमें उम्मीद है कि अदालतें इन आदतन अपराधियों की बार-बार और जानबूझकर की गई दुर्भावनापूर्ण हरकतों से राष्ट्र को पहुंचाए गए गंभीर नुकसान पर गंभीरता से विचार करेंगी।
आपको बता दें, कर्नाटक की पुलिस ने भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ इस्तांबुल में कांग्रेस कार्यालय होने की झूठी जानकारी प्रसारित करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस पार्टी ने अमित मालवीय और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिन्हें अब एफआईआर में बदल दिया गया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 21, 2025
अब ये दोनों अदालत की शरण लेंगे और सुरक्षा की मांग करेंगे। हमें उम्मीद है कि अदालतें इन आदतन अपराधियों की बार-बार और जानबूझकर की गई दुर्भावनापूर्ण… https://t.co/O8bCm6n6wJ
टैग्स