होम / सोशल मीडिया / भारत अमेरिका साझा बयान से पाकिस्तान में खलबली : अवधेश कुमार
भारत अमेरिका साझा बयान से पाकिस्तान में खलबली : अवधेश कुमार
पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि हम भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य में पाकिस्तान के विशिष्ट संदर्भ को एकतरफा, भ्रामक और राजनयिक मानदंडों के विपरीत मानते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद से पाकिस्तान परेशान है। संयुक्त बयान में पाकिस्तान से कहा गया है कि वह मुंबई आतंकी हमले और पठानकोट हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, भारत अमेरिका साझा बयान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संयुक्त प्रेस वार्ता में पाकिस्तान और आतंकवाद पर कही गई बात काफी महत्वपूर्ण है।
पाकिस्तान में इसे लेकर खलबली है और उसे प्रतिक्रिया देनी पड़ी है। कारण इतना है कि साझा बयान में भी पाकिस्तान का स्पष्ट उल्लेख है साथ ही इसमें आतंकवाद और चरमपंथ के साथ इस्लामी शब्द लिखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सहमति व्यक्त की है कि पाकिस्तान को अपनी भूमि का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद में नहीं करना चाहिए।
2008 के मुंबई हमलों के जिम्मेवारों को पाकिस्तान को कानून के कटघरे में खड़ा करना चाहिए यह भी बयान में है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे भ्रामक बताया और दुखी होते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लेकर दिए गए बलिदान की अनदेखी की गई है।
भारत में ऐसे लोग हैं जिनको यात्रा की उपलब्धियां दिखाई ही नहीं देंगे। ऐसा नहीं है कि अमेरिका अपने राष्ट्रीय हित को छोड़कर भारतीय के राष्ट्रीय हित को पूरा करेगा और व्यापार आदि के क्षेत्र में वह बिल्कुल भारत को रियायत देने लगेगा। किंतु इस यात्रा में ऐसा बहुत कुछ हुआ है जो भारत के हित में है। इससे पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत के महत्व को समझते हुए ऐसे मामलों पर साथ देना चाहता है जिनसे इसकी सुरक्षा को एकता अखंडता को खतरा पहुंचता है।
आपको बता दें, पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि हम भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य में पाकिस्तान के विशिष्ट संदर्भ को एकतरफा, भ्रामक और राजनयिक मानदंडों के विपरीत मानते हैं।
भारत अमेरिका साझा बयान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संयुक्त प्रेस वार्ता में पाकिस्तान और आतंकवाद पर कही गई बात काफी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान में इसे लेकर खलबली है और उसे प्रतिक्रिया देनी पड़ी है। कारण इतना है कि साझा बयान में भी पाकिस्तान…
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) February 14, 2025
टैग्स