होम / सोशल मीडिया / मैं नहीं खबर बोलेगी ,अपने सफर में कई राज खोलेगी: राणा यशवंत
मैं नहीं खबर बोलेगी ,अपने सफर में कई राज खोलेगी: राणा यशवंत
समाचार4मीडिया से बातचीत में राणा यशवंत का कहना था कि अब वह खुद को समय देना चाहते हैं। जो करने की सोचते रहे हैं, वह करना चाहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर राणा यशवंत ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ में अपनी पारी को विराम देने के बाद यू ट्यूब पर वापसी की है। कल रात उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है।
इसका शीर्षक उन्होंने 'मैं नहीं खबर बोलेगी ,अपने सफ़र में कई राज खोलेगी' रखा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने नए सफर के बारे में खुलकर बात की है। राणा यशवंत सोमवार से शुक्रवार ‘The Tandoor Talks’ और शनिवार को ‘Facts & Figures’ लेकर आएंगे।
रविवार को वे किसी नामीगिरामी हस्ती के साथ पॉडकास्ट करेंगे। ये सभी शो उनके यू ट्यूब चैनल ‘Rana Yashwant’ पर आएंगे। आपको बता दें, राणा यशवंत पिछले 11 वर्षों से इंडिया न्यूज पर ‘अर्धसत्य’ नाम से शो करते रहे हैं। इस शो की अपनी लोकप्रियता और व्युअरशिप रही है।
राणा यशवंत के मुताबिक उनके नए शो आम आदमी की बेहतर समझ के लिहाज से होंगे। लफ्फाजी और तथ्यों के मतलब भर के इस्तेमाल से परे जाकर पूरी तस्वीर को देखने की कोशिश होगी।
आपका उनका यह वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
टैग्स