होम / सोशल मीडिया / धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना तुष्टिकरण की राजनीति: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना तुष्टिकरण की राजनीति: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर, लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाकर ये किसको खुश करने का खेल कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नवरात्रि के दौरान सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव के नॉनवेज खाने के वीडियो वायरल होने के बाद पीएम मोदी ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के अलावा लालू यादव पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर, लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाकर ये किसको खुश करने का खेल कर रहे हैं।
इसी मसले पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, राजनैतिक यात्रा के दौरान नवरात्र में माँसाहार करते हुए वीडियो पोस्ट करके प्रधानमंत्री जी के द्वारा घिरने पर यह कहने वाले राजनीति दल कि खानपान के विषय में राजनीति से इसका कोई लेना देना नहीं होना चाहिए उनसे यह पूछना चाहता हूँ कि ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि केवल मज़हबी आधार पर हलाल मीट को प्रमाणित करने के लिए सरकार की एजेंसी FSSAI की बजाय कोई मज़हबी संस्था करती है और सेक्युलर सरकारें उसे सही ठहराती हैं।
क्योंकि मज़हबी भावना का सम्मान है। फिर यह तर्क दिया जाता है कि अल्पसंख्यकों के खानपान के संरक्षण के लिए यह आवश्यक है। तो हम पूछना चाहते हैं कि सिक्खों के लिए तो झटका प्रमाणपत्र की बात कभी नहीं कही। जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विशुद्ध शाकाहारी भोजन के प्रमाण की कोई पहल नहीं की। न ही बौद्ध, पारसी या यहूदी के लिए नहीं।
यानी केवल एक समुदाय को छोड़कर किसी भी अन्य समुदाय के ख़ान पान की भावना चाहे वो बहुसंख्यक समुदाय हो या बहुत कम संख्या वाला वास्तविक अल्पसंख्यक समुदाय उसके खानपान की भावना का कोई संबंध नहीं है। इसलिए ये बातें बेमानी है, हक़ीक़त यह है कि और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा का दूसरों की कट्टर मज़हबी सोच को सुकून देने की एक नकारात्मक और निंदनीय तुष्टिकरण की राजनीति कही जा सकती है।
राजनैतिक यात्रा के दौरान नवरात्र में है माँसाहार करते हुए वीडियो पोस्ट करके प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के द्वारा घिरने पर यह कहने वाले राजनीति दल कि खानपान के विषय में राजनीति से इसका कोई लेना देना नहीं होना चाहिए उनसे यह पूछना चाहता हूँ कि ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि… pic.twitter.com/l5ph90Lmsz
— Dr. Sudhanshu Trivedi (Modi Ka Parivar) (@SudhanshuTrived) April 12, 2024
टैग्स पीएम नरेंद्र मोदी तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव नवरात्रि में नॉनवेज