होम / सोशल मीडिया / 'एबीपी न्यूज' से बोले गृह मंत्री अमित शाह, इंडिया अलायंस के खेमे में उदासीनता
'एबीपी न्यूज' से बोले गृह मंत्री अमित शाह, इंडिया अलायंस के खेमे में उदासीनता
बीजेपी, एनडीए, नरेंद्र मोदी के समर्थक और एक-एक वोटर पूरे जुनून के साथ वोट डाल रहे हैं। अगर उदासीनता है तो इंडिया अलायंस के खेमे में है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरण समाप्त हो चुके हैं और अब चुनाव अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एबीपी न्यूज़ के दिबांग ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया और कई मुद्दों पर उनकी राय जानी।
अमित शाह से सवाल पूछा गया कि 400 पार का नारा सुनकर बीजेपी के वोटर घर से नहीं निकल रहे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव में बीजेपी 100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं जमीन पर लोगों के बीच रहने वाला व्यक्ति हूं।
बीजेपी, एनडीए, नरेंद्र मोदी के समर्थक और एक-एक वोटर पूरे जुनून के साथ वोट डाल रहे हैं। अगर उदासीनता है तो इंडिया अलायंस के खेमे में है। बीते दिनों अमित शाह का एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने को लेकर एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
इस बारे में जब केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब फेक वीडियो बनाओगे तो एजेंसी तो जांच करेगी ही। फिर जांच में फंसोगे तो एजेंसी के ऊपर आरोप लगाओगे।
आप अमित शाह के इस इंटरव्यू को यहां देख और सुन सकते हैं।
टैग्स