होम / सोशल मीडिया / राजनीति के चटकारे वाला इस ‘गैर-राजनीतिक सर्वे’ में राहुल आगे, मोदी रहे पीछे

राजनीति के चटकारे वाला इस ‘गैर-राजनीतिक सर्वे’ में राहुल आगे, मोदी रहे पीछे

ट्विटर पर ‘अ-पॉलिटिकल हैरी पॉटर’ नामक यूजर ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे ऑनलाइन सर्वे किये हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

चुनावी मौसम में बहस, हार-जीत के दावे तो आपने बहुत सुने होंगे। इसके अलावा खबरिया चैनलों के आंकलनों पर भी आपकी नज़र गई होगी। इन आंकलनों ने किसी की आस जगाई होगी, तो किसी को निराशा की ओर धकेला होगा। इसलिए हम आपके सामने कुछ ऐसा रखने जा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर ख़ासा पसंद किया जा रहा है, जो गैर-राजनीतिक है, लेकिन राजनीति के चटकारे के साथ। ताकि आपना चुनावी जायका बना रहे। ट्विटर पर ‘अ-पॉलिटिकल हैरी पॉटर’ नामक यूजर ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे ऑनलाइन सर्वे किये हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना तय है, फिर भले ही आप किसी भी पार्टी का समर्थन क्यों न करते हों।

उदाहरण के तौर पर सबसे ताजा सर्वेक्षण में लोगों से पूछा गया है ‘यदि आपको अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर जाना हो, तो आप निम्न में से किस पर भरोसा करेंगे? विकल्प के रूप में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रज्ञा ठाकुर और अमित शाह का नाम दिया गया है। इस ऑनलाइन सर्वे के लिए करीब 61 हजार वोट आये हैं, और सबसे ज्यादा वोट मिले हैं राहुल गांधी को। सर्वे में शामिल 71 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो अपने बच्चे को अकेला घर पर छोड़कर जाने के मामले में राहुल पर भरोसा करेंगे। दूसरे सबसे ज्यादा वोट नरेंद्र मोदी को मिले हैं, 23 फीसदी यूजर्स ने इस मामले में उन पर विश्वास जताया है। जबकि अमित शाह की परफॉरमेंस इस सर्वे में खाफी ख़राब रही। उन पर केवल 2% लोगों ने भरोसा दिखाया है, जो प्रज्ञा ठाकुर से भी 2% कम है।

मोदी के मुकाबले राहुल को तवज्जो देने के लोगों ने अपने-अपने कारण दिए हैं, जिन्हें वहीं जाकर पढ़ने में आनंद आएगा। इसके अलावा ‘अ-पॉलिटिकल हैरी पॉटर’ का एक अन्य सर्वे भी काफी रोचक है। इस सर्वेक्षण में पूछा गया है कि यदि आप केबीसी की हॉट सीट पर बैठे हों और एक सवाल पर अटक जाएं, तो निम्न में से किसी कॉल करेंगे’? विकल्प में स्मृति ईरानी और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेन के नाम दिए गए हैं। ऐसे वक़्त में जब सियासी बयानबाजी दिलों को आहत कर रही है, इस तरह के सर्वे ‘स्माइल टॉनिक’ की भूमिका निभा रहे हैं। लिहाजा, हम भी यही चाहेंगे कि आप इसे मजाक की तरह लें और कुछ देर के लिए ही सही मुस्कुराएं।
 


टैग्स राहुल गांधी नरेंद्र मोदी अमित शाह चुनाव 2019 इलेक्शन 2019 प्रज्ञा ठाकुर
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

17 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

20 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

20 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

17 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

11 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago