होम / सोशल मीडिया / नूंह में हुई हिंसा पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, हरियाणा प्रशासन पूरी तरह से विफल

नूंह में हुई हिंसा पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, हरियाणा प्रशासन पूरी तरह से विफल

कुछ माह पहले राजस्थान के भरतपुर निवासी जुनैद-नासिर के शव भिवानी में जली हुई कार में मिले थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल शोभायात्रा के दौरान हिंसक बवाल हुआ। इस पूरे विवाद में मोनू मानेसर का नाम सामने आया है। नूंह में यात्रा से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था।

बताया जा रहा है कि इसी बयान के बाद नूंह जल उठा। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जो कुछ हुआ है, उससे स्पष्ट है कि खट्टर सरकार और हरियाणा प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है। जब मोनू मानेसर ने वीडियो जारी किया और उसके जवाब में मुसलमानों ने वीडियो जारी किया कि इसका जवाब दिया जाएगा, इसके बावजूद पुख्ता पुलिस इंतजाम न होने से यह सब हो गया। शर्मनाक।

अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 2024 के लोकसभा चुनाव तक सरकार, पुलिस-प्रशासन जरा सा चूका तो भीषण दंगे में बदल सकता है और बदला जा रहा है, यह स्पष्ट दिख रहा है। मणिपुर से लेकर हरियाणा तक यही हुआ है। मणिपुर में न्यायालय के निर्णय के बाद हुई रैली के बाद हालात बिगड़े और हरियाणा के नूंह में यात्रा पर सुनियोजित हमला किया गया।

आपको बता दें कि कुछ माह पहले राजस्थान के भरतपुर निवासी जुनैद-नासिर के शव भिवानी में जली हुई कार में मिले थे। मोनू मानेसर जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी है। वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

12 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

15 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

15 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago