होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर ‘ब्रेक’ के लिए सरकार ने IT नियमों में किए ये बदलाव

सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर ‘ब्रेक’ के लिए सरकार ने IT नियमों में किए ये बदलाव

सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था का खाका तैयार कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था का खाका तैयार कर दिया है। इसके तहत ‘इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ (MeitY) ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी तमाम जानी-मानी सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संशोधन-2022 से जुड़े नए कानूनों को अधिसूचित कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया कंपनियों के लिए देश के संविधान के प्रावधानों और इसकी संप्रभुता के नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है। 

बता दें कि सरकार की इस पूरी कवायद का उद्देश्य सोशल मीडिया यूजर्स को शिकायत करने के लिए एक उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। इसके तहत यूजर अपनी शिकायत को लेकर अपीलीय समिति (जीएसी) में गुहार लगा सकता है।

इस बारे में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम-2022 के लागू होने की तारीख से तीन माह के अंदर अधिसूचना के माध्यम से एक अथवा अधिक ‘शिकायत अपीलीय समितियों’ का गठन करेगी। तीन सदस्यीय समिति में एक चेयरपर्सन और सरकार द्वारा नियुक्त दो मेंबर्स शामिल होंगे। इन दो मेंबर्स में एक पदेन सदस्य और दूसरा स्वतंत्र सदस्य होगा।

यूजर्स किसी भी तरह के गलत व्यवहार की शिकायत शिकायत समिति में दर्ज कर सकेंगे। नए नियमों के तहत टेक कंपनियों को यूजर्स की शिकायतों को 24 घंटे में स्वीकार करना होगा और तेजी से उनका समाधान भी करना होगा।

टेक कंपनी के अधिकारी से शिकायत के बाद यदि यूजर उसके फैसले से असंतुष्ट होता है तो वह 30 दिनों में अपनी शिकायत समिति के समक्ष दर्ज करा सकता है। इन समितियों को 30 दिनों में शिकायतों को निपटाना होगा। शिकायत अपीलीय समिति की ओर से जारी फैसले में पीड़ित यूजर्स के लिए मुआवजे का प्रावधान भी किया गया है। इसके साथ ही आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की अनिवार्यता भी होगी।

 


टैग्स सोशल मीडिया सरकार आईटी नियम इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

17 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

20 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

20 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago