होम / सोशल मीडिया / सहयोगी राज्यों को भारी धनराशि मिलना संघीय भावना के विरुद्ध: राजदीप सरदेसाई
सहयोगी राज्यों को भारी धनराशि मिलना संघीय भावना के विरुद्ध: राजदीप सरदेसाई
निर्मला सीतारमण ने बिहार में नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित करने का ऐलान किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024-25 के आम बजट में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों टीडीपी और जनता दल यूनाइटेड के लिए सरकार का खजाना खोल दिया है। निर्मला सीतारमण ने बिहार में नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित करने का एलान किया है।
निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए भविष्य में अतिरिक्त रकम के साथ ही 15,000 करोड़ रुपए आंवटित करने की घोषणा की है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह कार्य संघीय भावना के विरुद्ध है।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, इस बजट में बढ़ती असमानता के प्रश्न का समाधान करने के लिए बहुत कम प्रयास किया गया है। और हां, सहयोगी राज्यों को भारी धनराशि आवंटित करना, न कि पूरे 'संघ' को, संघीय भावना के विरुद्ध है और राजनीतिक मजबूरियों को दर्शाता है।
आपको बता दे, केंद्र में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के 16 और नीतीश कुमार के जेडीयू के 12 सांसदों का समर्थन बहुत जरूरी है। इन्हीं के दम पर उनकी सरकार टिकी हुई है। लिहाजा इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने दोनों ही सहयोगियों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा है।
Budget gyaan: After speaking to many experts through the day, here is a broad consensus. On the plus side: this is FM @nsitharaman best budget so far . Core numbers make sense, no expansive claims, fiscal under control, recognises job and skilling challenge, a good workman(woman)…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) July 23, 2024
टैग्स