होम / सोशल मीडिया / फेक न्यूज के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी ने दिया ये 'मूलमंत्र'
फेक न्यूज के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी ने दिया ये 'मूलमंत्र'
हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोशल मीडिया के इस दौर में ‘फेक न्यूज’ (Fake News) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी व गैरसरकारी स्तर पर तमाम उपायों के बाद भी फेक न्यूज पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसे में यह मुद्दा काफी चिंता का सबब बना हुआ है। फेक न्यूज के बढ़ते प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गंभीर चिंता जताई है।
28 अक्टूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज सोशल मीडिया दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी भी जरूरी है। एक छोटी सी फेक न्यूज पूरे देश में बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है।
"एक छोटी सी फेक न्यूज़ पूरे देश में बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है"
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 28, 2022
"किसी भी चीज़ को फॉरवर्ड करने से पहले 10 बार सोचो, मानने से पहले वेरीफाई करो"
- Prime Minister @NarendraModi's mantra to fight the menace of Fake News pic.twitter.com/dPE9HKNnT3
इसके साथ ही मोदी ने यह भी कहा है कि इस बारे में लोगों को भी जागरूक करना पड़ेगा कि किसी भी तरह का कंटेंट मिलने पर पहले उसकी सत्यता को जांचे, तभी उसे सही मानें। बिना सत्यता को जांचे-परखे बिना किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड न करें, ताकि फेक न्यूज के खतरे से बचा जा सके।
मोदी के अनुसार, ‘सभी प्लेटफॉर्म पर वेरीफाई करने की व्यवस्था होती है। हालांकि, आपको फैक्ट चेक करने के लिए कुछ सोशल मीडिया पर चक्कर लगाने पड़ेंगे, लेकिन फेक न्यूज के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए फैक्ट चेक जरूरी है। इसमें टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होती है। संदेशों को फॉरवर्ड करने से पहले उन्हें सत्यापित करने के लिए लोगों को मैकेनिज्म से अवगत कराया जाना चाहिए।’ इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट भी किया गया है।
Fact check of fake news is a must. Technology plays a big role in this. People must be made aware of mechanisms to verify messages before forwarding them. pic.twitter.com/ucUwQKOqlT
— PMO India (@PMOIndia) October 28, 2022
टैग्स फेक न्यूज नरेंद्र मोदी पीएम मोदी पीएम प्रधानमंत्री प्राइम मिनिस्टर हरियाणा चिंतन शिविर