होम / सोशल मीडिया / फेसबुक कुछ यूं ओरिजनल खबरों को देगी प्राथमिकता

फेसबुक कुछ यूं ओरिजनल खबरों को देगी प्राथमिकता

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक अब विश्वसनीय खबरों को बढ़ावा देने के लिए मूल खबरों को प्राथमिकता देगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक अब विश्वसनीय खबरों को बढ़ावा देने के लिए मूल खबरों को प्राथमिकता देगी। एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए उसने इस बात की जानकारी दी है। ब्लॉग में बताया गया है कि वह अब अपनी न्यूज फीड में उच्चतर पारदर्शी लेखकों के जरिए मूल रिपोर्टिंग को रैंक करेगी। यह फीचर केवल न्यूज कंटेंट पर लागू होगा।

पोस्ट में कहा गया है कि मूल रिपोर्टिंग दुनिया भर के लोगों को सूचित करने, एक न्यूज स्टोरी को ब्रेक करने, गहन खोजबीन के साथ रिपोर्ट बनाने, नए तथ्यों और डेटा को उजागर करने, संकट के समय में महत्वपूर्ण अपडेट साझा करने या फिर आंखो देखी रिपोर्ट प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पोस्ट में कहा गया है कि अच्छी पत्रकारिता वर्षों की मेहनत और विशेषज्ञता से आती है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फेसबुक पर इसे प्राथमिकता दी जाए।

फेसबुक किसी खास विषय पर तमाम आर्टिकल्स को देखकर और अक्सर ओरिजिनल सोर्स के रूप में बताए गए आर्टिकल्स की पहचान कर इस कदम को सुनिश्चित करेगी।

पोस्ट में कहा गया है कि वे पब्लिशर्स जो अपनी वेबसाइट्स पर ऑथर्स और एडिटोरियल स्टाफ के बारे में जानकारी (उनका पूरा नाम) अपडेट नहीं करते हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। फेसबुक ने कहा कि ऐसा पाया गया है कि जो पब्लिशर्स इस तरह की जानकारी शेयर नहीं करते हैं, उनमें अकसर पाठकों की विश्वसनीयता की कमी देखने को मिलती है। फेसबुक पर लोग क्या देखना पसंद नहीं करते हैं, इसके बारे में फेसबुक ने बताया कि लोगों को ऐसे कंटेंट या विज्ञापन से नफरत होती है, जो क्लिक करवाकर किसी वेबसाइट पर ले जाकर जाल में फंसाते हैं।

फेसबुक ने इस मुहिम की शुरुआत अंग्रेजी खबरों से की है। हालांकि इसके बाद भविष्य में अन्य भाषाओं में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

ब्लॉग में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कदम से मूल खबरों और रिपोर्टिंग का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ेगा। फेसबुक ने इस बात को लेकर आश्वस्त किया है कि इस तरह के अपडेट्स के परिणामस्वरूप डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान न्यूज पब्लिशर्स को न्यूज फीड में किसी भी तरह का कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।


टैग्स फेसबुक रिपोर्ट विश्वसनीय खबरें न्यूज फीड ओरिजनल न्यूज
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

11 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

12 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

12 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

40 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago