होम / सोशल मीडिया / आतंकवादी बनने के पीछे अब गरीबी कारण नहीं: अखिलेश शर्मा
आतंकवादी बनने के पीछे अब गरीबी कारण नहीं: अखिलेश शर्मा
डॉक्टरों की आड़ में आतंक का खेल खेलने वाले इन आरोपियों की बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगहों को निशाना बनाया जाना था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में लाल किले के पास हुए विस्फोट की साजिश के पीछे डॉक्टरों की आड़ में चल रहा आतंक का बड़ा खेल सामने आया है। मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर करीब 20 लाख रुपये कैश जुटाए थे, जो उमर को सौंपे गए थे। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, कहा जाता था कि ग़रीबी और अशिक्षा ग़लत रास्ते पर चलने को मजबूर कर देती है। पर इन पढ़े-लिखे डॉक्टरों की क्या मजबूरी रही होगी? न तो ग़रीब और न ही अशिक्षित। आगे बढ़ने का हर अवसर मिला। इनके आतंकवादी बनने के पीछे नफ़रत और असहिष्णुता है। आपको बता दें, हर जगह ब्लास्ट के लिए पुरानी सेकंड हैंड कारों का इंतजाम किया गया था।
हरियाणा पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की आड़ में आतंक का खेल खेलने वाले इन आरोपियों की बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगहों को निशाना बनाया जाना था।
कहा जाता था कि ग़रीबी और अशिक्षा ग़लत रास्ते पर चलने को मजबूर कर देती है। पर इन पढ़े-लिखे डॉक्टरों की क्या मजबूरी रही होगी? न तो ग़रीब और न ही अशिक्षित। आगे बढ़ने का हर अवसर मिला। इनके आतंकवादी बनने के पीछे नफ़रत और असहिष्णुता है।
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) November 13, 2025
टैग्स