होम / सोशल मीडिया / केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ पर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने ली चुटकी, कही ये बात
केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ पर डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने ली चुटकी, कही ये बात
यह संगठन आप विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर हर महीने के पहले मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अयोध्या में एक तरफ राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है तो दूसरी तरफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने हर महीने 'सुंदरकांड' पाठ कराने का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी ने कहा है कि सुंदरकांड पाठ के आयोजन के लिए नया संगठन बनाया है। यह संगठन आप विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर हर महीने के पहले मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगा।
इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल जी कभी कहा करते थे ढाँचा तोड़कर बने मंदिर में भगवान निवास नहीं करेंगे आज बदले बदले नज़र आ रहे है। चौपाई है कि “तुलसी अपने राम को, रीझ भजो या खीज। खेत पड़े पर जामे है, उल्टा सुल्टा बीज॥
”हम रीझ के भज रहे हैं केजरीवाल जी खीझ के भज रहे हैं। कैसे भी भजन करें, हमें कोई आपत्ति नहीं, क्योंकि इतना बड़ा बदलाव अब भारत की राजनीति में देखा जा रहा है कि ममता जी चण्डी पाठ कर रही हैं, प्रियंका जी देवी स्तुति मंच से कर रही हैं, अखिलेश जी को सपने में भगवान नज़र आये, केजरीवाल जी को नोट पर भगवान की फोटो नज़र आने लगी तो अब कभी सुंदरकांड। ये सब इसलिए हो रहा है कि दिल्ली में श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। “बदले बदले सभी सरकार नज़र आते हैं, दिल्ली में बैठे मोदी सरकार नज़र आते हैं।'
केजरीवाल जी कभी कहा करते थे ढाँचा तोड़कर बने मंदिर में भगवान निवास नहीं करेंगे आज बदले बदले नज़र आ रहे है।,
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) January 17, 2024
चौपाई है कि
“तुलसी अपने राम को, रीझ भजो या खीज।
खेत पड़े पर जामे है , उल्टा सुल्टा बीज॥”
हम रीझ के भज रहे है केजरीवाल जी खीझ के भज रहे है कैसे भी भजन करे हमें कोई… pic.twitter.com/fpHPZS8rak
टैग्स