होम / सोशल मीडिया / पत्रकार रोहिणी सिंह के विरोध में ट्रोलर्स कर बैठे यह गलती, अब उड़ रहा मजाक
पत्रकार रोहिणी सिंह के विरोध में ट्रोलर्स कर बैठे यह गलती, अब उड़ रहा मजाक
क्या ब्राजील के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का सरकार का फैसला सही है? सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
क्या ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का मोदी सरकार का फैसला सही है? सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है। पत्रकार रोहिणी सिंह ने सरकार के इस फैसले को कठघरे में खड़ा किया है। आपको बता दें कि पिछले साल वरिष्ठ पत्रकार करन थापर ने भी अपने एक लेख में इस निर्णय पर नाखुशी जाहिर की थी। रोहिणी ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘गणतंत्र दिवस समारोह का अतिथि वह व्यक्ति है, जिसने एक महिला सांसद से कहा था कि वह उसका बलात्कार नहीं करेगा, क्योंकि वह इसके लायक नहीं है। और बाद में उसने कहा था कि वह बदसूरत है और बलात्कार के लायक नहीं है। एक ऐसे व्यक्ति को अतिथि के रूप में आमंत्रित करना जो बलात्कार को प्रोत्साहित करता है, हर भारतीय महिला के गाल पर थप्पड़ के समान है’।
India’s guest for this Republic Day is a man who told a woman MP that he wouldn’t rape her because she doesn’t deserve it and later went on to say she is ‘ugly’ and ‘not worth raping’. To have a man who encourages rape as our guest is a slap on the face of every Indian woman.
— Rohini Singh (@rohini_sgh) January 19, 2020
रोहिणी सिंह के इस ट्वीट को अब तक नौ हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अधिकांश ने अपने कमेंट में उनकी बात से सहमति जताई है। हालांकि, उनका विरोध करने वालों की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन इस विरोध में कई ऐसी गलती कर बैठे हैं, जो उनके मजाक की वजह बन गई है।
रोहिणी सिंह ने अपने पहले ट्वीट में केवल अतिथि के चुनाव पर सवाल उठाये थे, उनके नाम का जिक्र नहीं किया था। इस वजह से रोहिणी सिंह का विरोध करने वालों को समझ ही नहीं आया कि बात किस की हो रही है और उन्होंने अपने आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मुख्य अतिथि समझ लिया। इस आधे-अधूरे ज्ञान के चलते कई ने तो ट्रम्प को अपने ट्वीट में टैग करके रोहिणी को अमेरिकी वीसा न देने की अपील भी कर डाली। इन ट्रोलर्स का कहना था कि चूंकि रोहिणी सिंह उनके बारे में झूठ फैला रही हैं, इसलिए उन्हें भविष्य में वीसा न दिया जाए।
रोहिणी ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा है ‘आज कुछ आईटी सेल ट्रोलर्स ने खुद को विदेश नीति विशेषज्ञ साबित करते हुए यह बताने का प्रयास किया कि मैं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को कितना कम समझती हूं। पहले कोई आईटी सेल वालों को बताए कि गणतंत्र दिवस का अतिथि कौन है।’ उन्होंने आगे लिखा ‘मैंने ट्वीट किया था कि महिलाओं के खिलाफ गलत सोच रखने वाला व्यक्ति गणतंत्र दिवस समारोह का अतिथि कैसे हो सकता है और कुछ ट्रोलर्स ने ट्रम्प को टैग करते हुए यह कहना शुरू कर दिया कि मुझे अमेरिकी वीसा न दिया जाए, क्योंकि मैं उनके बारे में दुष्प्रचार कर रही हूं। जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अतिथि हैं न कि ट्रम्प। आईटी ट्रोलर्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण हैं।’
I tweet how a misogynist & a homophobe is India’s chief guest on Republic Day & little trolls start to tag Trump demanding he deny me a visa for spreading lies about him. Except that it’s Brazil’s Bolsonaro who’s the chief guest. IT cell trolls are an international embarrassment!
— Rohini Singh (@rohini_sgh) January 19, 2020
रोहिणी के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए रितुराज पुरोहित नामक यूजर ने करन थापर का प्रकाशित लेख पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि के चुनाव पर सवाल उठाये थे। अपने लेख में थापर ने जायर बोलसोनारो के उन बयानों का जिक्र किया है, जो महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। यह लेख बिजनेस स्टैंडर्ड में पिछले साल प्रकाशित हुआ था।
Here it is. Karan Thapar wrote about it in Business Standard 02-10-19, on why the Brazilian President is a wrong Republic Day Chief Guest. pic.twitter.com/tyZHzVOHyY
— Rituraj Purohit (@rituraj_prht) January 19, 2020
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स रोहिणी सिंह जायर बोलसोनारो रिपब्लिक डे करन थापर