होम / सोशल मीडिया / TV9 भारतवर्ष पर धीरेंद्र शास्त्री का UCC को समर्थन,बोले- एक देश एक कानून जरूरी
TV9 भारतवर्ष पर धीरेंद्र शास्त्री का UCC को समर्थन,बोले- एक देश एक कानून जरूरी
एक देश एक कानून होना चाहिए। हम किसी पार्टी के पक्षधर नहीं हैं लेकिन एक बाप के दोनों संतानों के बंटवारे में मतभेद क्यों।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने शो के एंकर गौरव अग्रवाल और सुरभि शर्मा के इस सवाल का खुलकर जवाब दिया।
बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्द धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं…वे अपने को भारतीय नहीं मानते होंगे। एक देश एक कानून होना चाहिए। हम किसी पार्टी के पक्षधर नहीं हैं लेकिन एक बाप के दोनों संतानों के बंटवारे में मतभेद क्यों। जब एक ही बाप के दोनों बेटे हैं तो बंटवारा भी एक ही जैसा होना चाहिए।
हर किसी के लिए अलग कानून नहीं हो सकता है। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है। जीवनसाथी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मां से कभी चर्चा होती है।
गृहस्थ जीवन में आना चाहिए। हालांकि बाबा कब शादी करेंगे, इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
- एक देश में हर किसी के लिए अलग कानून नहीं हो सकता : @bageshwardham
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) July 11, 2023
- 'एक देश एक कानून होना चाहिए'#BabaBageshwar | #BageshwarDhamSarkar | #DhirendraKrishnaShastri | #NationalNews | @GauravAgrawaal | @Surbhi_R_Sharma pic.twitter.com/pc7Zb03ljP
टैग्स बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ज्योति मौर्य यूसीसी बाबा बागेश्वर की शादी