होम / सोशल मीडिया / दीपक चौरसिया ने कुछ यूं साधा एक तीर, लगाए दो निशाने
दीपक चौरसिया ने कुछ यूं साधा एक तीर, लगाए दो निशाने
कुछ लोग क्रिया पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और कुछ सही समय का इंतजार करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया दूसरी श्रेणी में आते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कुछ लोग क्रिया पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और कुछ सही समय का इंतजार करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया दूसरी श्रेणी में आते हैं, यानी वह तुरंत जवाब नहीं देते, बल्कि सही समय की प्रतीक्षा करते हैं। शाहीन बाग में जब दीपक और उनकी टीम पर भीड़ ने हमला किया था, तो उन्हें समर्थन के साथ-साथ अपनी बिरादरी के कटाक्ष भी सहने पड़े थे। कई पत्रकारों ने दीपक की पत्रकारिता पर सवाल उठाते हुए उन्हें पत्रकार मानने से ही इनकार कर दिया था और इनमें एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर श्रीनिवासन जैन भी शामिल थे। दीपक ने उस वक्त जैन को जवाब नहीं दिया, लेकिन अब जब दिल्ली हिंसा के बीच मौका मिला, तो उन्होंने इसे हाथ से नहीं जाने दिया।
दरअसल, दिल्ली में हिंसा की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए श्रीनिवासन जैन जाफराबाद पहुंचे थे। इस दौरान जब उन्होंने कुछ दूरी पर जमा भीड़ के बारे में बात की, तो कैमरा देखकर लोग आक्रोशित हो गए और थोड़ी ही देर में पत्थर भी चलने लगे। श्रीनिवासन लोगों को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा उन्हें वहां से जाने पर मजबूर होना पड़ा।
जैसे ही एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट का यह विडियो सामने आया, ‘न्यूज नेशन’ के कंसल्टिंग एडिटर दीपक चौरसिया को श्रीनिवासन पर शाब्दिक हमला बोलने का मौका मिल गया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए ट्वीट किया, ‘प्रिय दोस्त! श्रीनिवासन जैन शाहीन बाग में पिटाई के वक्त आपने लिखा था कि मैं तो पत्रकार हूं नहीं! लेकिन आप तो हैं! फिर CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इन शांतिदूतों ने आप पर पत्थर क्यों बरसाएं? हां अगर आप उनसे कहते कि आप रवीश कुमार के चैनल से हैं तो आपका ये हाल नहीं होता’!
प्रिय दोस्त! @SreenivasanJain !#ShaheenBagh पिटाई के वक्त आपने लिखा था मैं तो पत्रकार हूँ नहीं!लेकिन आप तो हैं!फिर CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे इन शांतिदूतों ने आप पर पत्थर क्यों बरसाएँ? हाँ अगर आप उनसे कहते कि आप रविश कुमार के चैनल से हैं तो आपका ये हाल नहीं होता !#DelhiBurns pic.twitter.com/82kmA3TH2X
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) February 26, 2020
चौरसिया ने एक तीर से दो विरोधियों को निशाना बनाया। उन्होंने श्रीनिवासन को जवाब देते हुए यह भी दर्शाने का प्रयास किया कि रवीश कुमार का झुकाव धर्म विशेष की तरफ है।
गौरतलब है कि शाहीन बाग कवर करने गए दीपक चौरसिया पर भीड़ ने हमला बोल दिया था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीनिवासन जैन ने अपने ट्वीट में कहा था कि किसी जमाने में बेहतरीन रिपोर्टर रहे दीपक ने काफी पहले ही पत्रकारिता छोड़ दी थी। जो नफरत वह फैलाते हैं, उसके दुष्परिणाम भी होते हैं। जैन ने एक तरह से यह कहने का प्रयास किया था कि दीपक के साथ जो कुछ हुआ, उसके लिए वही जिम्मेदार हैं। जायज है अपने खिलाफ ऐसे शब्द सुनकर दीपक चौरसिया को गुस्सा आया होगा, लेकिन उन्होंने वक्त की नजाकत को समझते हुए उस समय ज्यादा कुछ नहीं कहा। वह सही वक्त का इंतजार करते रहे और जब दिल्ली हिंसा के दौरान उन्होंने यह मौका मिला, तो उन्होंने बिना देरी किये हमला बोल दिया। चौरसिया का ये जवाबी हमला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके ट्वीट को अब तक 8 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है।
Folks like Deepak C (once a fine reporter) have stopped being journalists long ago. The hate they incite daily has consequences. This brand of 'journalism' has to be fought through legit. means. Not through pushing and shoving.
— Sreenivasan Jain (@SreenivasanJain) January 25, 2020
टैग्स पत्रकार दीपक चौरसिया श्रीनिवासन जैन सीएए