होम / सोशल मीडिया / संसद की सुरक्षा में सेंध पर बोले दीपक चौरसिया, घटना के पीछे गहरी साजिश है

संसद की सुरक्षा में सेंध पर बोले दीपक चौरसिया, घटना के पीछे गहरी साजिश है

संसद सुरक्षा चूक के मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उसने इसके मास्‍टरमाइंड ललित मोहन झा को भी ग‍िरफ्तार कर लिया है। ललित मोहन झा देर रात खुद ही थाने आ गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

संसद सुरक्षा चूक के मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उसने इसके मास्‍टरमाइंड ललित मोहन झा को भी ग‍िरफ्तार कर लिया है। ललित मोहन झा देर रात खुद ही थाने आ गया। चार अन्‍य आरोप‍ितों के ख‍िलाफ पुल‍िस ने आतंकवाद निरोधक कानून (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

संसद की सुरक्षा में जिस तरह सेंध लगाई गई है, उसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया का कहना है कि ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। दरअसल, उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, '13 दिसंबर 2001, यानी 22 साल पहले जो हुआ वो बेहद ख़ौफ़नाक था और मैं उसका प्रत्यक्षदर्शी हूं। लेकिन बुधवार को लोकतंत्र के मंदिर में जो हुआ वो भी मुझे एक गहरी साज़िश लगता है। क्या 6 अलग अलग राज्यों के लोग संसद की सुरक्षा में इतनी आसानी से सेंध लगा सकते हैं।

क्या अलग अलग समाज, परिवेश और क्षेत्र के 6 लोग बिना किसी सपोर्ट और डायरेक्शन के देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा को भेद सकते हैं, और क्या तमाम सुरक्षा इंतज़ामों को धता बता हुए इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस घटना के पीछे साजिश के कनेक्शन का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि एक ईको सिस्टम है, जो इन्हें लगातार कवर फ़ायर दे रहा है। UAPA लगाने पर सवाल उठा रहा है। संसद में घुसपैठ को बेरोजगारी, तानाशाही और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों की ढाल पहनाकर, उसे सही करार दे रहा है।'

 


टैग्स संसद सुरक्षा में चूक यूएपीए के तहत मामला दर्ज संसद सुरक्षा news about संसद सुरक्षा में चूक चार आरोपियों के खिलाफ यूएपीए
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

18 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

18 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

18 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

7 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

11 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

11 hours ago