होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Dawn अखबार की लापरवाही : संपादकीय सतर्कता पर छिड़ी नई बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Dawn अखबार की लापरवाही : संपादकीय सतर्कता पर छिड़ी नई बहस
Dawn अख़बार में रिपोर्ट के अंत में गलती से ChatGPT का प्रॉम्प्ट छप गया, जिससे AI के बढ़ते प्रयोग और संपादकीय सतर्कता पर नई बहस छिड़ गई। मिलिंद खांडेकर ने इसे पत्रकारिता के लिए चेतावनी बताया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी दैनिक Dawn में एक चौंकाने वाली गलती ने पत्रकारिता जगत और सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है। ऑटो सेक्टर पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अंत में ChatGPT का वह प्रॉम्प्ट ज्यों का त्यों छप गया, जो मूल रूप से AI चैटबॉट से सामग्री तैयार करवाने के दौरान दिया गया था। प्रॉम्प्ट में लिखा था, “अगर आप चाहें, तो मैं फ्रंट-पेज स्टाइल में एक आकर्षक कॉपी भी बना सकता हूँ।
क्या आप अगला यही चाहते हैं?” इस एक पंक्ति ने साफ कर दिया कि पूरी रिपोर्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से तैयार की गई थी और संपादन के दौरान प्रॉम्प्ट हटाने में लापरवाही हुई। इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर ने एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “ChatGPT अख़बार बनाने लग गया, और गलती से पकड़ा भी गया।
खबर के अंत में AI पूछ रहा है कि क्या फ्रंट पेज की कॉपी भी बना दूँ। यानी पूरी कॉपी AI ने लिखी और एडिटिंग में प्रॉम्प्ट हटाने तक की ज़हमत नहीं उठाई। AI का इस्तेमाल कीजिए, पर दिमाग़ का भी इस्तेमाल कीजिए।”
ChatGPT अख़बार बनाने लग गया. गलती से पकड़ा भी गया. पाकिस्तान के Dawn अख़बार में खबर के आख़िर में सवाल पूछ रहा है कि क्या फ़्रंट पेज के लिए कॉपी बना दूँ. मतलब पूरी कॉपी AI ने लिखी है. कॉपी पेस्ट के कारण Prompt छप गया. AI का इस्तेमाल कीजिए पर दिमाग़ का इस्तेमाल भी कीजिए. pic.twitter.com/znMSJ9WUo8
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) November 13, 2025
टैग्स